लाइव न्यूज़ :

Weather alert live Updates: भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, ‘रेड अलर्ट’ जारी, सभी स्कूल बंद, काम हो तो घर से बाहर निकले?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2024 18:05 IST

Weather alert live Updates: मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार तथा शुक्रवार को देहरादून,पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देWeather alert live Updates: पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।Weather alert live Updates: होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है।Weather alert live Updates: सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद हो गया है।

Weather alert live Updates: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बारिश का दौर जारी रहा। भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और इसकी वजह से देहरादून समेत कुछ जिलों में स्कूल बंद रखे गए। देहरादून में तड़के शुरू हुई बारिश रूक-रूक कर दिन भर जारी रही जबकि जिला प्रशासन ने मौसम विभाग के बारिश के ‘रेड अलर्ट’ को देखते हुए एहतियातन सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए। चमोली जिले में भी स्कूल बंद रखे गए। गढ़वाल और कुमांउ, दोनों क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

गढ़वाल के उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऋतु का पहला हिमपात भी हुआ। देहरादून मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में 5000 मीटर से ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की सूचना मिली है। इस बीच, केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के कारण फंस गए तीर्थयात्रियों से गौरीकुंड के होटल मालिकों ने केवल एक ही दिन का किराया लेने का निर्णय लिया है।

गौरीकुंड व्यापार मंडल ने बताया कि ज्यादा बारिश से सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद हो गया है और इसकी वजह से गौरीकुंड में यात्रियों को ज्यादा समय रूकना पड़ रहा है लेकिन उनसे केवल एक दिन का ही किराया लिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

अपने पत्र में प्राधिकरण ने कहा है कि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चमोली, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार तथा शुक्रवार को देहरादून,पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। प्राधिकरण ने कहा कि इससे मैदानी जिलों में जलभराव तथा पहाड़ी जिलों में भूस्खलन होने की आंशका है जिसे देखते हुए पूरी सावधानी बरती जाए।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टउत्तराखण्डभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमबाढ़School Education
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप