लाइव न्यूज़ :

"बिहार को बिजली मुफ्त में नहीं देंगे, हमने तो चुनाव में भी कहा था", नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 24, 2024 09:45 IST

नीतीश कुमार ने राज्य विधानसभा में बजट पर बोलते हुए कहा कि सरकार राज्य के निवासियों को बिजली मुफ्त नहीं देगी क्योंकि सरकार बिजली को बहुत कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि सरकार राज्य के निवासियों को बिजली मुफ्त नहीं देगी हम शुरू से कह रहे हैं कि मुफ्त बिजली नहीं मिलेगी क्योंकि उसकी कीमत बेहद कम हैहमने तो चुनाव के दौरान भी साफ कह दिया था कि यह सभी की सुरक्षा के लिए है, फ्री नहीं है

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कहा कि सरकार राज्य के निवासियों को बिजली मुफ्त नहीं देगी क्योंकि सरकार बिजली को बहुत कम कीमत पर उपलब्ध करा रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कभी भी बिहार में मुफ्त में बिजली देने की बात नहीं कही थी।

उन्होंने कहा, "मैं शुरू से कह रहा हूं कि मुफ्त में बिजली नहीं दिया जाएगा। हम इसे बहुत कम कीमत पर उपलब्ध कराते हैं ताकि यह सुरक्षित रहे। कुछ  राज्यों में घोषणा करते हैं कि वे इसे मुफ्त में प्रदान करेंगे लेकिन हमने ऐसा कभी नहीं कहा।"

सीएम नीतीश ने कहा, "हमने तो चुनाव के दौरान भी साफ कह दिया था कि यह सभी की सुरक्षा के लिए है,  इसलिए बिजली को मुफ्त में नहीं दिया जाएगा। इसकी कीमत बेहद कम है और लोगों को इसका भार वहन करना पड़ेगा।"

नीतीश कुमार ने बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह ईमानदार हैं, उनकी बात सुनिए। हालांकि, नीतीश के इस कथन के बाद भी विपक्ष ने बजट भाषण का बहिष्कार किया।

वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, "अगर बिहार के लोगों का बिजली बिल अन्य राज्यों की तुलना में महंगा है, तो हम निश्चित रूप से इसे सस्ता करेंगे। यह मुफ्त बिजली कब तक चलेगी? पैसा कहां से आएगा? हम 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी देते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में यह अधिक है। अब आपको और क्या सुविधा चाहिए?"

इस बीच, बिहार की पूर्व सीएम और राजद नेता राबड़ी देवी ने मंगलवार को पूर्व सहयोगी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पिछली बार अपनी मर्जी से राजद गठबंधन में शामिल हुए थे और इस बार वह बिना किसी दबाव के अपनी मर्जी से चले गए हैं।

उन्होंने कहा, "पिछली बार नीतीश कुमार अपने आप हमारे साथ आए थे, हमने उन्हें कभी नहीं बुलाया। इस बार भी वह अपने आप चले गए हैं, किसी ने उन्हें मजबूर नहीं किया। पिछले 25 वर्षों से हमारे खिलाफ जांच चल रही है। राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, "ईडी, सीबीआई, इसमें कुछ भी नया नहीं है। बिहार और देश की जनता हमारे साथ है।''

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारVidhan Sabhaपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत अधिक खबरें

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल