लाइव न्यूज़ :

अपने बर्थडे पर बोले नीतीश कुमार, NDA के साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, 200 से अधिक जीतेंगे सीटें 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 1, 2020 15:25 IST

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के वोट मांगे, लेकिन हमने उनके लिए काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार का रविवार (01 मार्च) को जन्मदिन है।नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार का रविवार (01 मार्च) को जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी पटना के गांधी मैदान में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और 200 अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा कि हम बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ लड़ेंगे और 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। जहां तक एनपीआर (राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर) का सवाल है, यह 2010 के प्रारूप के आधार पर होगा और हमने राज्य विधानसभा में प्रस्ताव भी पारित किया है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिरी में होने हैं। राज्य में विधानसभा की 243 सीटें हैं।

नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के वोट मांगे, लेकिन हमने उनके लिए काम किया। हमने भागलपुर दंगे के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाकर पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित किया है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और देश में आबादी के हिसाब से अपराध का अनुपात बिहार में कम।

Bihar Chief Minister Nitish Kumar in Patna: As far as NPR (National Population Register) is concerned, it will be on the basis of 2010 format & we've also passed the resolution in the State Legislative Assembly. https://t.co/NiBKDvW3oe— ANI (@ANI) March 1, 2020

इससे पहले रविवार को उनके जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट किया, 'बिहार के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र नीतीश कुमार जी को शुभकामनाएं। जमीनी स्तर से उठे लोकप्रिय नेता नीतीश बिहार का विकास करने में अग्रणी रहे हैं। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनका जुनून उल्लेखनीय है। मैं उनकी दीघार्यु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' कुमार रविवार को 69 साल के हो गए। उनकी पार्टी बीजेपी की सहयोगी है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?