लाइव न्यूज़ :

2024 के बाद हम सत्ता में आएंगे और बिजली क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करेंगे, महाराष्ट्र के नांदेड़ में बोले केसीआर

By रुस्तम राणा | Updated: February 5, 2023 20:06 IST

2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने कमर कस ली है। यह राज्य के बाहर उनकी पहली आमसभा थी। केसीआर विपक्ष की एकजुटता को लेकर भी आगे आ रहे हैं।   

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, पीएम मोदी आज सत्ता में हैं, वह जितना चाहें बिजली क्षेत्र का निजीकरण कर सकते हैंनांदेड़ में कहा- 2024 के बाद हम सत्ता में आएंगे और हम इसे (बिजली क्षेत्र) वापस ले लेंगेउन्होंने कहा- हम बिजली क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करेंगे, 90% सार्वजनिक क्षेत्र में रखा जाएगा

नांदेड़ (महाराष्ट्र): तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने रविवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में अपनी पार्टी भारत राष्ट्र समिति के बैनर तले एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत के पास 361 अरब टन कोयले का भंडार है, जो देश की अगले 125 वर्षों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, फिर भी हम बिजली क्षेत्र का निजीकरण कर रहे हैं। अडानी पावर, अंबानी पावर...अगर पूरे बिजली क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाएगा, तो वे (कंपनियां) सरकार को ब्लैकमेल करेंगी। 

उन्होंने कहा, पीएम मोदी आज सत्ता में हैं, वह जितना चाहें बिजली क्षेत्र का निजीकरण कर सकते हैं लेकिन 2024 के बाद हम सत्ता में आएंगे और हम इसे (बिजली क्षेत्र) वापस ले लेंगे। हम बिजली क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करेंगे, 90% सार्वजनिक क्षेत्र में रखा जाएगा। दरअसल अगले साल होने वाले आम चुनाव के लिए बीआरएस ने कमर कस ली है। यह राज्य के बाहर उनकी पहली आमसभा थी। केसीआर विपक्ष की एकजुटता को लेकर भी आगे आ रहे हैं।   

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष के बाद भी आज देश में कई जगह न पीने को पानी, न सिंचाई के लिए पानी और न ही बिजली मिलती है। यह दुख की बात है कि महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि 10 दिन के भीतर, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वाहन महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में किसान समिति बनाने के लिए जाएंगे।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी