लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्राची ने आरएसएस प्रमुख के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बीफ खाने वाले को छोड़कर सभी का डीएनए एक है, बढ़ती जनसंख्या को लेकर कही ये बात

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 11, 2021 09:22 IST

विश्व हिंदू परिषद की सदस्य साध्वी प्राची आरएसएस प्रमुख की डीएनए वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी का डीएनए एक है लेकिन जो गाय का मांस खाते हैं उनका नहीं । उन्होंने लव जिहाद औऱ बढ़ती जनसंख्या को लेकर भी तीखी टिप्पणी की ।

Open in App
ठळक मुद्देजनसंख्या नियंत्रण पर बोलीं साध्वी प्राची, कहा- दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलनी चाहिए सुविधाएं साध्वी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है उन्होंने कहा कि बीफ खाने वाले को छोड़कर सभी की डीएनए एक है

जयपुर :  विश्व हिंदू परिषद(विहिप) की सदस्य साध्वी प्राची ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की ।उन्होंने कहा कि 'गाय का मांस खाने वालों को छोड़कर सब का डीएनए एक है।'

राजस्थान के दौसा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए ।उन्होंने कहा कि जिन लोगों के 2 से ज्यादा बच्चे है ,उन्हें सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए । साथ  वोट का अधिकार भी छीन लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की कितनी पत्नियां हैं लेकिन बच्चे केवल दो होने चाहिए ।

साध्वी प्राची ने कहा कि अगर किसी के पास 2 से ज्यादा बच्चे हो और उसने कोई फ्रेंचाइजी ले रखी है तो वह भी वापस लेनी चाहिए । लव जिहाद पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर लड़कियों को धोखा दिया जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वोट की राजनीति छोड़ दे और हिंदू बेटियों को बचाने पर ध्यान दें । झालावाड़ में एक दलित युवक की हत्या के बारे में बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि अन्य संप्रदाय के लोगों ने दलित युवक को मौत के घाट उतार दिया और वह राज्य में राजनीति कर रही है । 

टॅग्स :मोहन भागवतलव जिहादराजस्थानविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम