लाइव न्यूज़ :

"हम देश के लिए मर नहीं सकते लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता", अमित शाह ने अहमदाबाद में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 13, 2023 13:53 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में 'तिरंगा यात्रा' को दिखाई हरी झंडी शाह ने कहा हम देश के लिए मर नहीं सकते लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई रोक नहीं सकता पीएम मोदी ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' में पूरे देश में देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया है

अहमदाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद में 'तिरंगा यात्रा' को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता है।

गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'हर घर तिरंगा' अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, "आजादी के 75 साल हो गए हैं, हम देश के लिए मर नहीं सकते क्योंकि देश पहले ही आजाद हो चुका है, लेकिन हमें देश के लिए जीने से कोई नहीं रोक सकता।"

उन्होंने साल 2022 के स्वतंत्रता दिवस को याद करते हुए कहा कि ऐसा कोई घर नहीं था जहां पर तिरंगा न फहराया गया हो। शाह ने कहा, "ऐसा कोई घर नहीं था जहां 15 अगस्त 2022 को तिरंगा न फहराया गया हो। इस बार भी जब हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा, तो पूरा देश तिरंगेमय हो जाएगा।"

गृहमंत्री ने आगे कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना जगाने का काम किया है।

उन्होंने कहा, ''15 अगस्त 2023 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन होगा लेकिन इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा है कि 15 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2047 तक हम 'आजादी का अमृत काल' मनाएंगे।''

जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा शुरू करने के बाद अमित शाह ने गुजरात इंस्टीट्यूट ऑफ हाउसिंग एंड एस्टेट डेवलपर्स द्वारा आयोजित क्रेडाई सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।

गुजरात भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के पर गुजरात प्रवास हैं, जहां उन्होंने बीते शनिवार को गुजरात के कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इसके अलावा गृहमंत्री शाह ने गुजरात के कच्छ में हरामी नाला क्रीक और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) सीमा अवलोकन पोस्ट (बीओपी) का भी निरीक्षण किया।

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीआजादी का अमृत महोत्सवBJPगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे