लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- कल बैठक कर करेंगे सोच विचार, शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी सरकार बनेगी या नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 17, 2019 20:33 IST

महाराष्ट्रः एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि हमने तय किया है कि कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है।महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि हम कल बैठक कर आगे के बारे में सोच-विचार करेंगे।

महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार है। तीनों पार्टियों को बीच सामंजस्य बैठ नहीं पा रहा है। यही वजह है कि लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि हम कल बैठक कर आगे के बारे में सोच-विचार करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हम यह खोजने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एक साथ आ सकते हैं? शिवसेना और कांग्रेस के नेताओं के बीच कल एक बैठक है। हम सोच-विचार करेंगे कि हम आगे बढ़ सकते हैं या नहीं। इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी कोर कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि हमने तय किया है कि कांग्रेस के साथ चर्चा के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पवार साहब एक बैठक करेंगे और परसों दोनों दलों के नेताओं की बैठक होगी।

आपको बता दें कि 288 सीटों सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 अक्टूबर घोषित हुआ था, जिसमें 105 सीटें जीतते हुए बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। राज्य के चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। इसके अलावा राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिये 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है। मुख्यमंत्री पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच जमकर खींचतान हुई और दोनों पार्टियों में तालमेल नहीं बन सका। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो