लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कुमारास्वामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बदलाव, इस वजह से अब बुधवार को लेंगे शपथ

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 19, 2018 23:40 IST

जेडी(एस) नेता एचडी कुमारास्वामी ने कहा कि सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस वजह से अब शपथ ग्रहण सोमवार को किया जाएगा।

Open in App

बेंगुलरु, 20 मईः जनता दल (सेकुलर) नेता एचडी कुमारास्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में बदलाव हुआ है। पहले यह आयोजन सोमवार को होना था लेकिन परिवर्तन के बाद अब यह बुधवार (23 मई) को आयोजित किया जाएगा। कुमारास्वामी ने बताया, 'सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस वजह से शपथ ग्रहण के लिए यह उचित दिन नहीं है। हम बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे।'

कुमारास्वामी ने बताया, 'राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया है लेकिन हम इससे बहुत पहले यह कर देंगे।’ कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी(एस) के लिए यह एक बड़ी सफलता है। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गजों का जमावड़ा लग सकता है। कर्नाटक विधानसभा के नाटक की संपूर्ण कवरेज के लिए यहां क्लिक कीजिए।

शपथ ग्रहण में समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष के शामिल होने की पूरी संभावना है। कुमारास्वामी ने बताया कि उन्होंने राहुल और सोनिया जी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण दिया है। कुमारास्वामी के कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने उन्हें फोन पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह में कई क्षेत्रीय दलों के दिग्गज नेताओं को बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बीजेपी की कर्नाटक में सरकार गिर गई है। येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के साथ ही कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट टल गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास मत पेश किया था। बीजेपी के पास 104 सीटें थी लेकिन बहुमत के लिए उसे 112 सीटों की जरूरत थी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

कारोबारउत्तर प्रदेश की पहचान गुंडाराज और अपराध था?, राजनाथ सिंह- आज आए दिन नए उद्योग लग रहे, राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र में भी माहिर हैं सीएम योगी, वीडियो

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

भारतSHIGGAON-SANDUR-CHANNAPATNA Results Live: कांग्रेस ने तीनों सीट पर किया कब्जा, पूर्व सीएम कुमारस्वामी और बसवराज बोम्मई के बेटे की हार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी