लाइव न्यूज़ :

नो नेटवर्क एरिया में चुनाव अधिकारियों की मदद करेंगे कोलकाता के हैम रेडियो ऑपरेटर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2019 17:39 IST

वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब के हैम्स, इंडियन एकेडमी और कम्युनिकेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ मिलकर इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए तैयार है।

Open in App

कोलकाता: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐसे इलाकों में जहां मोबाइल फोन कनेक्टिविटी नहीं है, वहां हैम रेडियो ऑपरेटर्स मदद करने के लिए आगे आए हैं। कोलकाता के हैम रेडियो ऑपरेटर्स मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा से वंचित दुर्गम व दूरदराज के द्वीपीय क्षेत्रों में मतदान के दिन सूचनाएं पहुंचाने में रेडियो के जरिए मदद करेंगे।

वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब के हैम्स, इंडियन एकेडमी और कम्युनिकेशन और डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ मिलकर इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए तैयार है।  इसके लिए लाइसेंस होल्डर्स हैम्स की टीम के साथ मोबाइल शैडो जोन्स में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। यहां वोटिंग वाले पूरे दिन हैम्स तैनात रहेंगे और सूचनाएं भेजने में चुनाव आयोग के अधिकारियों की मदद करेंगे।

दुर्गम इलाकों में संचार के लिए अपने बेस स्टेशन और कंट्रोल रूम बनाने की अनुमति भी वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब को चुनाव आयोग से मिल चुकी है। इतना ही नहीं दूर संचार मंत्रालय की ओर से इसके लिए उन्हें एक अस्थाई स्टेशन कॉलसाइन AU2ECI दिया गया है।

बता दें ये पहली बार नहीं है जब हैम रेडियो ऑपरेटर्स चुनाव के दौरान अपनी सेवाएं दे रहे हों। इससे पहले 2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों और 2013 के पंचायत चुनावों में भी इस तरह के इलाकों में संचार सेवाएं पहुंचाने में इस वेस्ट बंगाल रेडियो क्लब ने चुनाव आयोग की मदद की थी। साथ ही राज्य में कहीं भी किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इस संगठन से जुड़े हैम्स हमेशा तैयार रहते हैं।

टॅग्स :हैम रेडियोहैम रेडियो ऑपरेटर्सपश्चिम बंगाल अमेचर रेडियो क्लब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकलकत्ता के हैम रेडियो ऑपरेटर्स की मदद से 21 साल बाद अपने घर वालों से मिल सका शख्स

भारतबिछड़े लोगों को आसानी से ढूंढने के लिए हैम रेडियो ऑपरेटर्स की अनोखी पहल!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो