लाइव न्यूज़ :

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, अर्नब घोरई और रौनक मंडल बने टॉपर

By विनीत कुमार | Published: June 03, 2022 10:55 AM

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) की ओर से 10वीं बोर्ड के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, पश्चिमी मिदनापुर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा।इस बार 10वीं की परीक्षा में अर्नब घोरई और रौनक मंडल ने टॉप किया।wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट।

WB Madhyamik Result 2022: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड परिणाम सीधे WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट - wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in के माध्यम से देख सकते हैं। 10वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से 10वीं की परीक्षा एक पाली में 7 से 16 मार्च तक आयोजित की गई थी। पिछले साल कोविड की वजह से पास प्रतिशत 100 प्रतिशत था। छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को WB10<स्पेस> और अपना रोल नंबर लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।

WB Madhyamik Result 2022: अर्नब घोरई और रौनक मंडल बने टॉपर

जारी नतीजों के अनुसार इस बार 10वीं की परीक्षा में बांकुरा के अर्नब घोरई और ईस्ट वर्दमान के रौनक मंडल ने टॉप किया है। दोनों को 693 अंक मिले हैं। पश्चिमी मिदनापुर जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा है। यहां 97.63% स्टूडेंट पास हुए हैं। कौशकी सरकार ने दूसरी रैंक हासिल की है। कौशकी सरकार को 692 नंबर मिले हैं। तीसरी रैंक अन्नया दासगुप्ता और देबशिका प्रधान ने हासिल की है। दोनों को 691 नंबर मिले हैं। 

WB Madhyamik Result 2022: कैसे देखें 10वीं बोर्ड के रिजल्ट

इसके लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना होगा। रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध है। इस पर क्लिक करें। इसके बाद रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करानी होगी। इसके बाद सबमिट करते ही 10वीं बोर्ड के रिजल्ट आपके सामने होंगे। नतीजों का भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी जरूर अपने साथ रख लें। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी थी और बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे।

टॅग्स :West Bengal Board of Secondary Educationडब्ल्यूबीबीएसई माध्यमिकWBBSE Madhyamik
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTN 10th Result 2024 Declared: तमिलनाडु के 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित, इन आसान स्टेप्स के जरिए देखें रिजल्ट

भारतICSE, ISC Result 2024: CISCE जल्द जारी करेगा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां जानें सही डेट और चेक करने का तरीका

भारतVITEEE 2024 Result Declared: खुशखबरी! वीआईटीईईई का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड करने का तरीका

भारतWBBSE Madhyamik Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट का ऐलान, कूच बिहार के स्टूडेंट ने किया टॉप; आप भी देखें अपना रिजल्ट

भारतWBBSE Board 10th Result 2024: पश्चिम बंगाल में इस दिन जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, जानें कब-कहां देख पाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतSushil Kumar Modi dies: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे वरिष्ठ भाजपा नेता

भारतMaharashtra: मुंबई में होर्डिंग गिरने से 8 लोगों की मौत, दर्जनों घायल; बीएमसी ने बिलबोर्ड को बताया अवैध

भारतVIDEO: हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं से आईडी जांच के लिए बुर्का हटाने को कहा, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

भारतभारतीय पत्रकार रमनदीप सिंह सोढी को दुबई में मिला 'पंजाबी डायस्पोरा के बेस्ट जर्नलिस्ट’ का पुरस्कार

भारतPM Modi Varanasi Roadshow: पीएम मोदी और सीएम योगी वाराणसी में कर रहे रोड शो, उमड़े लोग, देखें 10 वीडियो