लाइव न्यूज़ :

"लोगों के लिए, मैं इस्तीफा देने को तैयार"..., कोलकाता रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों से बोलीं ममता बनर्जी

By अंजली चौहान | Updated: September 12, 2024 20:00 IST

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं अभी भी कह रही हूं कि न आने और हमें दो घंटे तक इंतजार कराने के लिए मैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करूंगी। मैं उन्हें माफ कर दूंगी क्योंकि बड़े होने के नाते, अपने छोटों को माफ करना हमारी जिम्मेदारी है।"

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी इस्तीफा देने के लिए तैयारप्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टरों से कही बात

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर डॉक्टरों के बीच आक्रोश है। राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर काम पर लौटने से मना कर चुके हैं, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज डॉक्टरों को संदेश दिया। दरअसल, ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "लोगों की खातिर, मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं; मैं आरजी कर अस्पताल के मारे गए डॉक्टर के लिए भी न्याय चाहती हूं।"

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं अभी भी कह रही हूं कि न आने और हमें दो घंटे तक इंतजार कराने के लिए मैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करूंगी। मैं उन्हें माफ कर दूंगी क्योंकि बड़े होने के नाते, अपने छोटों को माफ करना हमारी जिम्मेदारी है।" 

उन्होंने कहा, "हम अपने डॉक्टर भाइयों और बहन से मिलने के लिए दो घंटे से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं, जिन्हें यहां आमंत्रित किया गया था। हमने उन्हें एक पत्र लिखा और उन्होंने हमें आश्वासन देते हुए लिखा कि वे आएंगे... उनकी पुष्टि मिलने के बाद ही, हमने उन्हें आमंत्रित किया, लेकिन यह है दो घंटे हो गए हैं और अभी तक उनकी ओर से कोई संवाद नहीं हुआ है। हमने उनसे खुले दिमाग से आने और किसी भी मुद्दे पर बात करने को कहा है।''

टॅग्स :Mamta Banerjeeरेपडॉक्टरडॉक्टरों की हड़तालहत्यापश्चिम बंगालटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना