लाइव न्यूज़ :

Wayanad Byelection 2024: भाजपा उम्मीदवार नाव्या हरिदास ने गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- वायनाड सीट उनके लिए सिर्फ विकल्प है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2024 13:48 IST

कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरिदास ने कहा कि जहां तक पूरे देश का सवाल है, तो प्रियंका गांधी वाद्रा कोई नया चेहरा नहीं हैं, लेकिन वायनाड के लिए वह नई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रियंका गांधी परिवार के प्रतिनिधि के रूप में आ रही हैं, जो संसद में वायनाड के मुद्दों को उठाने में विफल रहा है।'' 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीदवार ने कहा, गांधी परिवार इस निर्वाचन क्षेत्र को महज एक विकल्प के रूप में देख रहा हैहरिदास ने कहा कि वायनाड के मतदाता एक ऐसा नेता चाहते हैं जो उनके लिए खड़ा होउन्होंने विश्वास जताया कि 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान वायनाड में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा

तिरुवनंतपुरम: केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार नाव्या हरिदास ने रविवार को कहा कि गांधी परिवार इस निर्वाचन क्षेत्र को महज एक विकल्प या दूसरी सीट के रूप में देख रहा है और इस क्षेत्र के लोगों को अब यह बात समझ आ गई है। कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रहीं हरिदास ने कहा कि वायनाड के मतदाता एक ऐसा नेता चाहते हैं जो उनके लिए खड़ा हो और उनकी समस्याओं का समाधान करे। 

कोझिकोड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरिदास ने कहा कि जहां तक पूरे देश का सवाल है, तो प्रियंका गांधी वाद्रा कोई नया चेहरा नहीं हैं, लेकिन वायनाड के लिए वह नई हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रियंका गांधी परिवार के प्रतिनिधि के रूप में आ रही हैं, जो संसद में वायनाड के मुद्दों को उठाने में विफल रहा है।'' 

उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों ने इस विश्वास के साथ राहुल गांधी को जनादेश दिया था कि वह अगले पांच साल तक उनके साथ रहेंगे, लेकिन जब उन्हें रायबरेली को अपने पास रखने का मौका मिला तो गांधी परिवार के वारिस ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वायनाड के लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र को गांधी परिवार सिर्फ एक दूसरी सीट या विकल्प के रूप में देखता है। 

हरिदास ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी काफी आश्चर्यजनक है और उन्होंने विश्वास जताया कि 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के दौरान वायनाड में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ेगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों में आगामी उपचुनाव के लिए शनिवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पार्टी की युवा महिला नेता हरिदास को इस महत्वपूर्ण सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया। 

भाषा इनपुट

टॅग्स :वायनाड लोकसभा सीटBJPकांग्रेसPriyanka Gandhi Vadra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए