लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, कई अंडरपास यातायात के लिए बंद किए गए

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:30 IST

Open in App

दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश होने से मिंटो ब्रिज, राजघाट, कनॉट प्लेस और आईटीओ समेत कई स्थानों पर बहुत अधिक जलभराव हो गया तथा यातायात संबंधी समस्या आई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में 139 मिमी बारिश हुई, जो कम से कम 13 वर्षों में अगस्त माह में एक दिन के भीतर हुई सर्वाधिक वर्षा है। विभाग ने शहर के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जो बहुत ही खराब मौसम के लिए होता है, जिसमें सड़कों और नालों के बंद होने से यातायात में परेशानी और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका रहती है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि उसके कर्मी जलभराव की समस्याओं से प्राथमिकता से निबट रहे हैं। जलभराव की वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास बंद कर दिए, कई स्थानों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। यातायात पुलिस ने यात्रियों को ट्विटर के जरिए इस बारे में सूचित किया। यातायात पुलिस ने कई ट्वीट किए जिनमें कहा, ‘‘मिंटो ब्रिज पर जलभराव के कारण यातायात बंद किया गया है, कृपया वहां जाने से बचें।’’ कुछ घंटों बाद उसने सूचित किया कि मिंटो ब्रिज अंडरपास पर यातायात की आवाजाही सामान्य हो गई है। पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘जल निकासी की विश्वस्तरीय प्रणाली’ विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा था कि मिंटो रोड पर जिस तरह का ड्रेनेज सिस्टम है उसे पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा और नालों और सीवर की नियमित तौर पर सफाई की जाएगी।यातायात पुलिस ने ट्वीट में कहा, ‘‘जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है। आजाद मार्केट अंडरपास को 1.5 फुट जलभराव के कारण बंद किया गया।’’ भारी बारिश के कारण पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, लाजपतनगर, जंगपुरा, आईटीओ, प्रगति मैदान, संगम विहार, रोहतक रोड, मंगोलपुरी, किराड़ी और मालवीय नगर में भी सड़कों पर जलभराव की समस्या हुई। दक्षिण दिल्ली में महरौली-बदरपुर रोड पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। आईटीओ, धौला कुआं, हवाईअड्डे के निकट मेहराम नगर, विकास मार्ग, मथुरा रोड, रिंग रोड, पीरागढ़ी के निकट रोहतक रोड, कनॉट प्लेस, बाराखंबा रोड तथा भैरों मार्ग पर भी यातायात जाम रहा। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। रविवार को दिल्ली के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया, जो बहुत अधिक खराब मौसम की चेतावनी देता है। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग के कर्मी समस्या को सुलझाने में लगे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सुबह के वक्त बहुत तेज बारिश हुई, इसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। हमारे कर्मी इसे ठीक करने में जुटे हैं और हम हालात पर नजर रख रहे हैं। मिंटो रोड को साफ कर दिया गया है और पुल प्रहलादपुर तथा आजादपुर अंडरपास से पानी निकालने का काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर