मरम्मत के लिए गंग नगर के बंद होने से दिल्ली में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी:दिल्ली जल बोर्ड

By भाषा | Published: October 16, 2021 08:13 PM2021-10-16T20:13:48+5:302021-10-16T20:13:48+5:30

Water supply in Delhi will not be disrupted due to the closure of Gang Nagar for repairs: Delhi Jal Board | मरम्मत के लिए गंग नगर के बंद होने से दिल्ली में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी:दिल्ली जल बोर्ड

मरम्मत के लिए गंग नगर के बंद होने से दिल्ली में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी:दिल्ली जल बोर्ड

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने शनिवार को कहा कि पांच नवंबर तक गंग नहर को मरम्मत कार्य के लिए बंद किए जाने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

गंग नहर के जरिये गाजियाबाद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति होती है। गंग नहर को मरम्मत कार्य के लिए शुक्रवार को बंद किया गया।

जल बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि भूजल के अलावा दिल्ली बड़े स्तर पर यमुना नदी और आंशिक तौर पर गंग नहर के पानी पर निर्भर रहती है। डीजेबी रोजाना करीब 900-950 एमजीडी पानी की आपूर्ति करता है।

दिल्ली जल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में गंग नहर से बेहद कम पानी आता है इसलिए इस स्थिति से घबराने जैसी कोई बात नहीं है क्योंकि इस कमी को यमुना नदी की आपूर्ति से संतुलित किया जा सकता है।

नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर बोर्ड के अधिकारी ने कहा, '' गंग नहर के बंद होने से शहर में जलापूर्ति की कोई किल्लत नहीं होगी। हमारे पास यमुना में पर्याप्त पानी है और गंग नहर की कमी को इसके जरिए पूरा कर लिया जाएगा। परेशान होने की कोई बात नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Water supply in Delhi will not be disrupted due to the closure of Gang Nagar for repairs: Delhi Jal Board

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे