लाइव न्यूज़ :

सरकारी आवास में ठहरे 27 पूर्व सांसदों के पानी, बिजली कनेक्शन काट दिए जाएं, पुलिस की मदद ली जाए

By भाषा | Updated: October 15, 2019 16:49 IST

भाजपा सांसद सी आर पाटिल की अध्यक्षता वाली इस समिति ने यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क करने का निर्णय लिया है कि पूर्व सांसद दिल्ली के लुटियन क्षेत्र में आवंटित सरकारी आवास खाली कर दें। नियमों के अनुसार पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के महीने भर के अंदर बंगला खाली करना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगला नहीं खाली करने के चलते समिति नवनिर्वाचित सांसदों को आवास नहीं आवंटित कर पा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 25 मई को 16वीं लोकसभा तत्काल प्रभाव से भंग कर दी थी।

अपने सरकारी आवासों में निर्धारित अवधि के बाद भी रहने पर 27 पूर्व सांसदों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकसभा की आवास समिति ने मंगलवार को निर्देश दिया कि उनके घरों का पानी, बिजली और गैस कनेक्शन काट दिया जाए व पुलिस की मदद ली जाए।

भाजपा सांसद सी आर पाटिल की अध्यक्षता वाली इस समिति ने यह सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क करने का निर्णय लिया है कि पूर्व सांसद दिल्ली के लुटियन क्षेत्र में आवंटित सरकारी आवास खाली कर दें। नियमों के अनुसार पूर्व सांसदों को पिछली लोकसभा के भंग होने के महीने भर के अंदर बंगला खाली करना होता है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूसरी बार मोदी सरकार के बनने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर 25 मई को 16वीं लोकसभा तत्काल प्रभाव से भंग कर दी थी। सूत्रों के अनुसार पूर्व सांसदों के बंगला खाली नहीं करने के चलते नवनिर्वाचित सांसद अपने अपने राज्यों के अतिथि गृहों या वेस्टन कोर्ट जैसे अस्थायी आवासों में ठहरे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार आवास समिति इन पूर्व सांसदों से बार बार अनुरोध कर चुकी है लेकिन उनके सरकारी बंगला नहीं खाली करने के चलते समिति नवनिर्वाचित सांसदों को आवास नहीं आवंटित कर पा रही है। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्लीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह