लाइव न्यूज़ :

UP Vidhan Sabha Bhawan Waterlogging: बारिश से बेहाल यूपी विधानसभा भवन, वाइपर-बाल्टी से पानी निकाल रहे कर्मचारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 31, 2024 15:57 IST

UP Vidhan Sabha Bhawan Waterlogging: राजधानी लखनऊ में करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर के प्रमुख स्थल हजरतगंज चौराहे पर पानी भर गया और पास में ही स्थित विधानभवन भी जलभराव से नहीं बच सका।

Open in App
ठळक मुद्देUP Vidhan Sabha Bhawan Waterlogging: विधानभवन में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।UP Vidhan Sabha Bhawan Waterlogging: राज्य विधानमंडल का मानसूत्र सत्र चल रहा है। UP Vidhan Sabha Bhawan Waterlogging: वाइपर और बाल्टी की मदद से पानी निकालते देखे गये।

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन बारिश से बेहाल हो गया। लगातार बारिश के कारण लखनऊ विधानसभा भवन में जलभराव हो गया। पानी निकालने का काम जारी है। विपक्ष ने योगी सरकार पर हमला बोला है। लखनऊ में बुधवार दोपहर करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर के कई स्थानों समेत राज्य विधानभवन में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है और विपक्ष ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राजधानी में करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर के प्रमुख स्थल हजरतगंज चौराहे पर पानी भर गया और पास में ही स्थित विधानभवन भी जलभराव से नहीं बच सका।

उन्होंने बताया कि इस वक्त राज्य विधानमंडल का मानसूत्र सत्र चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक भारी बारिश से विधानभवन के निचले हिस्सों में स्थित गलियारों और दफ्तरों में करीब कई इंच तक पानी भर गया। समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो फुटेज में कर्मचारी वाइपर और बाल्टी की मदद से पानी निकालते देखे गये।

समाजवादी पार्टी (सपा) महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने विधानभवन में हुए जलभराव के दो वीडियो सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए सरकार पर तंज किया। उन्होंने कहा, ''बजट की सबसे अधिक आवश्यकता प्रदेश विधानसभा को है। एक मूसलाधार बारिश में यह हाल है तो बाकी प्रदेश भगवान भरोसे है।''

टॅग्स :Uttar Pradesh assemblyशिवपाल यादवलखनऊमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टWeather Report
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया