लाइव न्यूज़ :

WATCH: गुजरात के सूरत में 85 मीटर ऊंचे कूलिंग टॉवर को ऐसे किया गया धराशायी, पलभर में हुआ जमीदोज

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2023 16:11 IST

30 साल पुराने टॉवर को नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से धराशायी किया गया। इस टॉवर का व्यास करीब 72 मीटर था। जो तापी नदी के तट पर स्थित था। 

Open in App
ठळक मुद्दे85 मीटर ऊंचे कूलिंग टॉवर का व्यास करीब 72 मीटर था, जो तापी नदी के तट पर स्थित थाजानकारी के मुताबिक आरसीसी टॉवर को सुबह करीब 11:10 बजे गिराया गयाकूलिंग टॉवर को गिराने के लिए 262.5 किलोग्राम वाणिज्यिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया

सूरत:गुजरात के सूरत में मंगलवार को उतरन गैस आधारित पावर स्टेशन के 85 मीटर ऊंचा कूलिंग टॉवर को गिराया गया। एएनआई ने टॉवर के धराशायी होने के वीडियो जारी किया है, जिसमें टॉवर देखते ही देखते जमीदोज हो गया है। 30 साल पुराने टॉवर को नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से धराशायी किया गया। इस टॉवर का व्यास करीब 72 मीटर था। जो तापी नदी के तट पर स्थित था। 

जानकारी के मुताबिक आरसीसी टॉवर को सुबह करीब 11:10 बजे गिराया गया। टॉवर के ध्वस्तीकरण को लेकर संबंधित अधिकारी ने बताया कि कूलिंग टॉवर को गिराने के लिए 262.5 किलोग्राम वाणिज्यिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। टॉवर सात सेकंड के भीतर एक तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया, जिससे धूल की एक बड़ी परत फैल गई।

टॉवर के ध्वस्तीकरण से पहले पावर स्टेशन के आसपास के इलाके के लोगों को करीब 250-300 मीटर दूर रखा गया। इसके लिए एक बकायदा बैरिकेडिंग की गई। अधिकारी ने कहा कि कालम की खुदाई के बाद विस्फोटक स्थापित किए गए और विशेषज्ञों की मदद ली गई। 

वहीं मुख्य अभियंता (प्रभारी अतिरिक्त ) आरआर पटेल ने कहा, टॉवर गुजरात राज्य विद्युत निगम के 135-मेगावाट बिजली संयंत्र का हिस्सा था और शीतलन उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया था। यह 72 मीटर के निचले व्यास के साथ 85 मीटर ऊंचाई पर था।  

उन्होंने कहा कि गैस आधारित बिजली संयंत्र में 375 मेगावाट क्षमता का अन्य संयंत्र चालू है और चल रहा है। उन्होंने कहा कि 1993 में निर्मित टॉवर को गिराना तकनीकी-व्यावसायिक कारणों से जरूरी हो गया था, जिसके लिए 2017 में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की मंजूरी ली गई। उन्होंने कहा कि सितंबर 2021 में टॉवर को गिराने की प्रक्रिया शुरू हुई।

टॅग्स :वायरल वीडियोगुजरातSurat
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार