लाइव न्यूज़ :

अगर कोई भी मुस्लिम बहन को गलत इरादे से छूने की हिम्मत करेगा, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा?, जालना में एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील बोले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 3, 2026 17:59 IST

एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने महाराष्ट्र के जालना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल’’ गुंडों और आपराधिक तत्वों का पक्ष लेते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे हिजाब विवाद को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा।मुसलमानों का समर्थन करने से हिचकते हैं। उन्होंने उसे कहीं और छुआ होता तो क्या होता?

जालनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक महिला के चेहरे से नकाब हटाए जाने और फिर इस पर उत्तर प्रदेश के एक मंत्री की टिप्पणी से उठे विवाद के बीच, एआईएमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने कहा है कि जो भी व्यक्ति मुस्लिम महिलाओं को गलत इरादे से छूने की हिम्मत करेगा, वह उसके हाथ काट देंगे। जलील ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के जालना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल’’ गुंडों और आपराधिक तत्वों का पक्ष लेते हैं, लेकिन मुसलमानों का समर्थन करने से हिचकते हैं। उन्होंने हिजाब विवाद को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

औरंगाबाद के पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने आपत्तिजनक बयान दिया था। अगर कोई भी मुस्लिम बहन को गलत इरादे से छूने की हिम्मत करेगा, तो मैं उसका हाथ काट दूंगा।’’ उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद के सिलसिले में कहा था, ‘‘अगर उन्होंने उसे कहीं और छुआ होता तो क्या होता?’’

निषाद के इस बयान से बवाल खड़ा हो गया था। हालांकि, निषाद की पार्टी ने बाद में सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया एवं गलत अर्थ निकाला गया। जलील ने 15 जनवरी को होने वाले जालना नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम के 17 उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्ष दल अक्सर एआईएमआईएम को सांप्रदायिक और अछूत पार्टी बताते हैं, जबकि वास्तविकता में वे खुद सबसे ज्यादा सांप्रदायिक हैं एवं मुसलमानों को नेता नहीं बनने देना चाहते।’’ जलील ने कहा, ‘‘गुंडों और आपराधिक तत्वों का पक्ष लेने में उन्हें कोई झिझक नहीं होती, लेकिन मुसलमानों के साथ खड़े होने या मुस्लिम समुदाय को उचित प्रतिनिधित्व देने में वे हिचकिचाते हैं।’’

टॅग्स :ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनअसदुद्दीन ओवैसीमहाराष्ट्रनीतीश कुमारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए