लाइव न्यूज़ :

Kishtwar Cloudburst: CM उमर अब्दुल्ला ने पीड़ितों को दी राहत, पुनर्वास सुनिश्चित करने का दिया आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2025 09:44 IST

Kishtwar Cloudburst: मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई लगातार बारिश से क्षतिग्रस्त हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों/प्रमुख सड़कों की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।

Open in App

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले की वारवान घाटी में बादल फटने से प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करने का प्रशासन को निर्देश दिया है। बुधवार शाम बादल फटने से मार्गी बस्ती में 15 घरों के साथ-साथ कृषि भूमि का एक बड़ा हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री ने किश्तवाड़ के वारवान में अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान पर शनिवार को गहरा दुख व्यक्त किया।

उपायुक्त पंकज शर्मा और किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नरेश सिंह शनिवार सुबह वारवान पहुंचे और वे जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए वहां मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राहत, पुनर्वास और संपर्क तत्काल बहाल करने एवं ऊपरी इलाकों में बकरवाल समुदाय तक पहुंचकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उप-विभागीय मजिस्ट्रेट मारवाह मोहम्मद अशरफ ने बताया कि मार्गी गांव में बादल फटने से 14-15 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 100 से अधिक घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे 100 से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अन्य नुकसानों का आकलन किया जा रहा है और इलाके में बचाव अभियान जारी है।’’ प्रभावित आबादी के लिए सरकार द्वारा एक सामुदायिक रसोईघर स्थापित किया गया है और आवश्यक आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरउमर अब्दुल्लाभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?