लाइव न्यूज़ :

Waqf Amendment Bill: आखिर वक्फ बिल में संशोधन क्यों जरूरी?, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा-सुधार की जरूरत थी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2025 16:32 IST

Waqf Amendment Bill: सवाल उठाया कि बिहार में ऐसा कौन-सा वक्फ बोर्ड है जो अनाथालय चला रहा है, गरीबों के लिए अस्पताल बना रहा है?

Open in App
ठळक मुद्देपूरे मामले में केंद्र सरकार ने जो संशोधन लाया है निश्चित तौर पर ठीक है।सुधार की जरूरत थी। वह कानून बन गया होगा या बन जाएगा, इससे सुधार होगा। सिर्फ नाम के लिए बोर्ड बनाना और संसाधनों का दुरुपयोग करना सही नहीं है।

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल को एक ओर जहां सत्ताधारी दल इसे मुसलमानों के हित में बता रहे हैं तो विपक्ष विधेयक को मुस्लिम विरोध करार दे रहा है। इसबीच बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि आखिर वक्फ बिल में संशोधन क्यों जरूरी था? राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इस मामले पर पहली बार बात करते हुए कहा कि आप हमें बताइए कि बिहार में कौन सा बोर्ड है जो लोगों के लिए काम कर रहा है, लोगों के भलाई के लिए काम कर रहा है। बहुत सुधार की जरूरत थी और इस पूरे मामले में केंद्र सरकार ने जो संशोधन लाया है निश्चित तौर पर ठीक है।

सुधार की जरूरत थी। वह कानून बन गया होगा या बन जाएगा, इससे सुधार होगा। उन्होंने इस अधिनियम को सही ठहराते हुए कहा कि वो जब यूपी में थे तो थोड़े समय केलिए वक्फ विभाग में काम किए उस समय वो जिससे भी मिलते थे वो केवल वक्फ के मुकदमे के लिए आए होते थे। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में ऐसा कौन-सा वक्फ बोर्ड है जो अनाथालय चला रहा है, गरीबों के लिए अस्पताल बना रहा है?

सिर्फ नाम के लिए बोर्ड बनाना और संसाधनों का दुरुपयोग करना सही नहीं है। आरिफ मोहम्मद खान ने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा कि वक्फ का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है इस सोच को जमीन पर उतारने की।

उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति का मतलब है कि मेरी संपत्ति अब अल्लाह की है। ये संपत्ति जनकल्याण के लिए होती है। लेकिन आज कल कोई भी वक्फ की जमीन जनकल्याण का काम नहीं कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे विरोध पर राज्यपाल ने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार है।

लेकिन मेरा मानना है कि जो कानून केंद्र सरकार लेकर आई है, वह बिल्कुल सही दिशा में है और इससे सुधार होगा। बता दें कि वक्फ संशोधन बिल लागू होने के बाद कई मुसलमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

टॅग्स :संसदबिहारपटनाArif Mohammad Khan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष