लाइव न्यूज़ :

वाजे कोई लादेन नहीं हैं, जांच पूरी होने तक इंतजार किया जाए: उद्धव

By भाषा | Updated: March 10, 2021 21:09 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मनसुख हिरेन की मौत के मामले में दोषी को दंडित किया जाएगा, लेकिन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को तब तक निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए जब तक उनकी कथित संलिप्तता साबित नहीं हो जाती।

हिरेन की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत के मामले से सहायक पुलिस निरीक्षक वाजे के कथित रूप से तार जुड़े होने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही राज्य सरकार ने आज दिन में वाजे का मुंबई अपराध शाखा से तबादला करने की घोषणा की थी।

हिरेन की पत्नी ने अपने बयान में वाजे के खिलाफ आरोप लगाये हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास विस्फोटकों के साथ मिली गाड़ी हिरेन के पास से ही चोरी हुई थी। हिरेन पिछले सप्ताह ठाणे के एक नाले के पास मृत मिले थे।

ठाकरे ने यहां कहा, ‘‘सचिन वाजे कोई ओसामा बिन लादेन नहीं हैं। यह सही नहीं है कि पहले किसी व्यक्ति पर निशाना साधा जाए और फिर जांच की जाए।’’

उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के समापन के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘जांच पूरी हो जाए। जो भी दोषी होंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।’’

वाजे के शिवसेना का सदस्य होने के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के दावे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 2008 में पार्टी के सदस्य बने थे और उन्होंने सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब उनका शिवसेना से कोई लेनादेना नहीं है।’’

ठाकरे ने कहा, ‘‘दादरा नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल खेड़ा पटेल भी पहले भाजपा में थे जिनका नाम सांसद मोहन डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो