लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने कहा- पोलावरम प्रोजेक्ट में पुनर्वास मदद राशि में बढ़ोतरी के लिए समिति की रिपोर्ट का इंतजार

By भाषा | Updated: July 15, 2019 14:28 IST

जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि गत दो अप्रैल को पोलावरम सिंचाई परियोजना की लागत में वृद्धि की जांच करने के लिये एक संशोधित लागत समिति बनायी गयी है।

Open in App

सरकार ने आंध्र प्रदेश में पोलावरम परियोजना के कारण पुनर्वास के दायरे में आने वाले प्रभावित परिवारों के लिये सहायता राशि बढ़ाने के बारे में स्पष्ट किया है कि परियोजना की लागत में वृद्धि के लिये गठित समिति इस विषय पर विचार कर रही है।जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि गत दो अप्रैल को पोलावरम सिंचाई परियोजना की लागत में वृद्धि की जांच करने के लिये एक संशोधित लागत समिति बनायी गयी है।उन्होंने बताया कि वित्त मंत्रालय द्वारा गठित यह समिति परियोजना लागत के विभिन्न पहलुओं पर विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में पुनर्वास संबंधी मामलों का निस्तारण राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।पोलावरम परियोजना के कारण लगभग पांच लाख परिवार प्रभावित होने और उन्हें दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि के प्रस्ताव के सवाल पर शेखावत ने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह परियोजना केन्द्र सरकार की है लेकिन इसमें केन्द्र सरकार की भूमिका वित्तीय संसाधन मुहैया कराने तक सीमित है। मौजूदा प्रावधानों के तहत परियोजना से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 6.36 लाख रुपये पुनर्वास सहायता राशि नियत है।उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश सरकार ने जनवरी 2018 में केन्द्रीय जल आयोग को वर्ष 2017-18 के लिये मूल्य स्तर पर 57297.42 करोड़ रुपये का संशोधित लागत अनुमान व्यक्त किया था। जलशक्ति मंत्रालय की सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और बहुद्देशीय परियोजना संबंधी सलाहकार समिति ने इस परियोजना के लिये गत 11 फरवरी को 2017-18 के मूल्य स्तर पर 55548.87 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमान को मंजूरी प्रदान की है।इसमें 50987.96 करोड़ रुपये सिंचाई घटक की लागत है इसमें जलमग्न भूमि के पुनर्वास प्रतिपूर्ति देय है। 

टॅग्स :एनडीए सरकारआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं