लाइव न्यूज़ :

व्यापमं घोटाला: सीबीआई अदालत ने 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:14 IST

Open in App

भोपाल, 11 मार्च सीबीआई की विशेष अदालत ने यहां 2012 की मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में व्यापमं के चार पूर्व अधिकारियों सहित 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।

सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक सतीश दिनकर ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस सप्ताह के शुरुआत में सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश एस. बी. साहू ने भादंसं की संबद्ध धाराओं, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनयम, आई टी अधिनियम के तहत 17 उम्मीदवारों और 12 बिचौलियों सहित 33 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किये हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज गढ़ने, साजिश रचने और कंप्यूटर डेटा में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए हैं।

व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी, पूर्व प्रिंसिपल एनालिस्ट नितिन महिन्द्रा और अन्य दो पूर्व अधिकारी अजय सेन एवं चंद्र कांत मिश्रा सहित अन्य आरोपियों ने सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान स्वयं को दोषी नहीं माना है।

दिनकर ने कहा कि प्रदेश की पुलिस सेवा में उप निरीक्षकों, सूबेदारों और प्लाटून कमांडरों की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले 17 अभ्यर्थियों सहित व्यापमं के चार पूर्व कर्मचारियों एवं 12 बिचौलियों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद