लाइव न्यूज़ :

व्यापमं घोटालाः CBI ने भोपाल के मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 22, 2018 18:10 IST

व्यापमं घोटालाः सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, 'इस वारंट पर आगे की कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने आरोपी को भोपाल में उसके निवास से गिरफ्तार किया।'

Open in App

नई दिल्ली, 22 मार्च: केंद्रीय जांच एजेंसी ( सीबीआई) ने मध्य प्रदेश प्री-मेडिकल परीक्षा-2012 से जुड़े व्यापमं घोटाले के एक मामले के संबंध में भोपाल के एल एन मेडिकल कॉलेज के प्रमुख जे एन चोकसी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इस मामले में23 नवंबर, 2017 को भोपाल की एक विशेष अदालत में एक पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालत ने आरोप पत्र में नामजद किए गए फरार व्यक्तियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, 'इस वारंट पर आगे की कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने आरोपी को भोपाल में उसके निवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे 24 मार्च, 2018 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।'

आरोप पत्र में कहा गया है कि आपराधिक साजिश के तहत एलएन मेडिकल कॉलेज ने सह आरोपी एक अभ्यर्थी के प्रवेश के संबंध में संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, भोपाल( डीएमई) को गलत सूचनाएं उपलब्ध कराईं। यह आरोपी छात्र पहले से ही पटना में एमबीबीएस के वर्ष 2011 बैच का छात्र था।

प्रवक्ता ने बताया, 'मेडिकल कॉलेज ने डीएमई को बताया था कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए केवल पांच सीटें रिक्त हैं जबकि 40 से ज्यादा सीटें खाली थीं। मेडिकल कॉलेज पर यह भी आरोप है कि 30 सितंबर, 2012 को उसने 40 से ज्यादा छात्रों को प्रवेश दिया, जबकि काउंसलिंग की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी थी।' 

उन्होंने कहा कि कॉलेज ने डीएमई अधिकारियों केसाथ गुपचुप सांठगांठ से दाखिला पाए छात्रों की सूची डीएमई को सौंपी जो संचालनालय की आवंटन सूची से अलग थी।

टॅग्स :व्यापमंसीबीईमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"