लाइव न्यूज़ :

वीआरएस योजनाः अब तक बीएसएनएल के 78,300 और एमटीएनएल के 14,378 कर्मचारियों ने आवेदन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 16:28 IST

अधिकारियों के अनुसार दोनों कंपनियों के कुल 92,700 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसमें बीएसएनएल के 78,300 कर्मचारियों और एमटीएनएल के 14,378 कर्मचारियों ने आवेदन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसभी सर्किलों से मिली जानकारी के अनुसार योजना बंद होने के समय तक करीब 78,300 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। यह हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। हम करीब 82,000 कर्मचारियों की संख्या घटने की उम्मीद कर रहे हैं।

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) योजना मंगलवार यानी तीन दिसंबर को बंद हो गई।

अधिकारियों के अनुसार दोनों कंपनियों के कुल 92,700 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। इसमें बीएसएनएल के 78,300 कर्मचारियों और एमटीएनएल के 14,378 कर्मचारियों ने आवेदन किया है।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने कहा, ‘‘सभी सर्किलों से मिली जानकारी के अनुसार योजना बंद होने के समय तक करीब 78,300 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। यह हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। हम करीब 82,000 कर्मचारियों की संख्या घटने की उम्मीद कर रहे हैं।

वीआरएस के लिए आवेदन करने वालों के अलावा 6,000 कर्मचारी ऐसे हैं जो सेवानिवृत्त हो गए हैं।’’ सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनियों ने वीआरएस के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख तीन दिसंबर तय की गई थी।

एमटीएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुनील कुमार ने कहा कि कंपनी के कुल 14,378 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। ‘‘हमारा लक्ष्य 13,650 कर्मचारियों का था।’’ कुमार ने कहा कि इससे हमारा वार्षिक वेतन बिल 2,272 करोड़ रुपये से घटकर 500 करोड़ रुपये रह जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अब हमारे पास 4,430 कर्मचारी बचेंगे जो परिचालन के लिए पर्याप्त हैं।’’

टॅग्स :मोदी सरकारएमटीएनएलबीएसएनएलरविशंकर प्रसादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया