लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के 33 जिलों में सरपंच के उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा

By भाषा | Updated: September 15, 2021 21:38 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उपसरपंच और 1226 ग्राम पंचों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को की। इसके तहत मतदान 28 सितंबर को होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं में 15 जून, 2021 तक रिक्त हुए पदों पर ग्राम पंचायतों में सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सभी 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उप सरपंच व 1226 वार्ड पंचों के पदों के लिए 20 सितंबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक पंचायत मुख्यालय पर नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे जबकि 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

गुप्ता ने बताया कि मतदान 28 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई