लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 10:49 IST

Open in App

हैदराबाद, तीन नवम्बर तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया, जहां लोग सुबह-सुबह मतदान केन्द्रों के बाहर पंक्तियों में खड़े नजर आए।

हैदराबाद से करीब 100 किलोमीटर दूर दुब्बाक (सिद्दीपेट जिला) में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके शाम छह बजे तक चलने की संभावना है। यहां 315 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के साथ ही प्रशासन ने कोविड-19 से जुड़े तमाम दिशानिर्देशों के अनुपालन के लिये भी प्रबंध किये हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केन्द्रीय बलों और तेलंगाना पुलिस के लगभग 2,000 कर्मियों को उपचुनावों का सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया है।

इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है।

टीआरएस के मौजूदा विधायक सोलीपेटा रामलिंगा रेड्डी का इस साल अगस्त में बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। टीआरएस ने उनकी पत्नी सोलीपेटा सुजाता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को सहानुभूति वोट सुजाता के पक्ष में आने की उम्मीद है।

कांग्रेस ने इस सीट से उपचुनाव से ठीक पहले टीआरएस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए चेरुकु श्रीनिवास रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने एम रघुनंदन राव पर उपचुनाव में दांव लगाया है, जो इस सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का फायदा मिलने की उम्मीद है।

दुब्बाक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,98,756 मतदाता हैं, जिनमें से 1,00,778 महिलाएं और 97,978 पुरुष हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं