लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 15 नगर निकायों के लिए 20 दिसंबर को मतदान

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:31 IST

Open in App

रायपुर, 19 दिसंबर छत्तीसगढ़ में चार नगर निगमों समेत 15 नगर निकायों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके साथ ही विभिन्न नगर निकायों के 15 वार्ड में उपचुनाव होंगे।

चार नगर निगमों के अलावा पांच नगर परिषद और छह नगर पंचायतों में भी मतदान होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां तीन नगर निगम और एक नगर परिषद के लिए मतदान होना है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के अलावा कई निर्दलीय और बागी उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

बिरगांव (रायपुर जिला), भिलाई (दुर्ग), रिसाली (दुर्ग) और भिलाई-चारौदा (दुर्ग) नगर निगमों में चुनाव होंगे। इसके अलावा पांच नगरपालिका परिषदें खैरागढ़ (राजनांदगांव), बैकुंठपुर (कोरिया), शिवपुरचर्चा (कोरिया), सारंगढ़ (रायगढ़) और जमुल (दुर्ग) में भी चुनाव होंगे।

छह नगर पंचायतें भैरमगढ़ (बीजापुर), भोपालपट्टनम (बीजापुर), नरहरपुर (कांकेर), मारो (बेमेतरा), प्रेम नगर (सूरजपुर) और कोंटा (सुकमा) हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल अपने गंतव्य पर पहुंचने में जुट गए हैं। कोविड​​-19 के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की गई है।’’

मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा। शहरी निकायों के चुनाव और उपचुनाव के लिए 1,393 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकारी ने कहा कि 4,00,219 पुरुष, 4,03,918 महिलाएं और 50 थर्ड जेंडर सहित कुल 8,04,187 योग्य मतदाता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?