लाइव न्यूज़ :

Meghalaya: खासी और जैंतिया हिल्स में आज हो रहे नए एमडीसी के लिए मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 10:19 IST

Meghalaya: मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे समाप्त होगा

Open in App

Meghalaya: मेघालय के खासी और जैंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषदों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, खासी हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (केएचएडीसी) के 29 निर्वाचन क्षेत्रों और जैंतिया हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जेएचएडीसी) के 29 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

तेरह लाख से अधिक मतदाता केएचएडीसी चुनाव में 158 उम्मीदवारों के और जेएचएडीसी चुनाव में 114 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे।

केएचएडीसी में 1,798 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें जिसमें 5,15,247 महिलाएं, 4,81,268 पुरुष और तीन थर्ड जेंडर व्यक्ति शामिल हैं, जबकि जेएचएडीसी में 483 मतदान केंद्र हैं, जिसमें 1,61,220 महिलाएं, 1,51,079 पुरुष और एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। केएचएडीसी में 129 और जेएचएडीसी में 95 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि चुनावों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है। मतगणना सोमवार को होगी।

खासी हिल्स में सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र मावलाई है, जिसमें 49,841 मतदाता हैं - 26,998 महिलाएं और 22,843 पुरुष। सबसे छोटा जयाव है, जिसमें 17,148 मतदाता हैं।

जयंतिया हिल्स में सबसे बड़ा मतदान केंद्र मुथलोंग-सोहकिम्फोर है, जिसमें 14,167 मतदाता हैं, जबकि सबसे छोटा सुमेर है, जिसमें 8,305 मतदाता हैं।

दस सामान्य पर्यवेक्षक कार्यवाही की निगरानी करेंगे। खासी हिल्स में लगभग 110 और जैंतिया हिल्स में 95 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। खासी हिल्स में कुल 1,669 मतदान केंद्र हैं, जबकि जैंतिया हिल्स में 477 हैं।

 

 

 

 

टॅग्स :मेघालयMeghalaya Policeचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?