लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ 12 फरवरी को होगी वोटिंग, आसन पर नहीं बैठेंगे चौधरी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2024 18:24 IST

28 जनवरी को बिहार में नयी सरकार बनने के साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भाजपा, जदयू और हम पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के सचिव को सौंपा था।

Open in App
ठळक मुद्दे12 फरवरी को ही अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगीअविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भाजपा, जदयू और हम पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के सचिव को सौंपा21 फरवरी के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में वोटिंग होगी

पटना:बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने आखिरकार यह ऐलान कर दिया कि 12 फरवरी को ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बता दें कि इसके पहले अवध बिहारी चौधरी कह रहे थे कि वह 21 फरवरी तक अपनी कुर्सी पर जमे रहेंगे। उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को बिहार में नयी सरकार बनने के साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस भाजपा, जदयू और हम पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के सचिव को सौंपा था।

विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के मुताबिक अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने के 14 दिन बाद उस पर चर्चा होती है। अगर चर्चा के दौरान सदन में 38 विधायक खड़े होकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर दें तो वोटिंग हो जाती है। इसके मुताबिक 12 फरवरी को 14 दिन पूरा हो रहा है। लेकिन 7 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इसमें पेंच फंसा दिया। 

उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें आज ही यह पता चला है कि अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। लिहाजा आज से 14 दिन बाद इस पर सदन में चर्चा होगी। अवध बिहारी चौधरी कह रहे थे कि 21 फरवरी के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में वोटिंग होगी। उनका कहना था कि नीतीश कुमार के विश्वासमत के दौरान वे ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बने रहेंगे। उनके इस ऐलान के बाद बड़ा संवैधानिक संकट उत्पन्न होने की आशंका खड़ी हो गई थी। लेकिन, अब ये संकट टल गया है। 

विधानसभा सचिवालय ने 12 फरवरी को सदन में होने वाले कामकाज की सूची जारी कर दी है। इसमें ये उल्लेख किया गया है कि उसी दिन विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और अगर जरूरत पड़ी तो वोटिंग होगी। नीतीश कुमार के विश्वासमत से पहले ही अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग हो जायेगी।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"