लाइव न्यूज़ :

डिजिटल इंडिया मुहिम में वीएलई तैयार कर सकते हैं नए बाजार का चक्र: आईएसबी

By एसके गुप्ता | Updated: May 6, 2020 21:04 IST

 आईएसबी की कार्यकारी निदेशक एवं सूचना प्रणाली की प्रोफेसर दीपा मणि ने कहा कि उनके नेतृत्व मे आईएसबी के सेंटर एसआरआईटीएनई ने वीएलई कर्मचारियों के प्रशिक्षण, फंडिंग मॉडल, संचालन के घंटे और व्यापार प्रणाली पर अध्ययन किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनए उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वीएलई सकारात्मक प्रेरणा के साथ समय प्रबंधन और व्यापार कौशलता में दक्ष हैं।

नई दिल्ली: देश में समावेशी विकास के साथ अर्थव्यवस्था को सुधारने और ग्रामीण क्षेत्रों में नए उत्पादों की पहुंच बढ़ाने में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) ने सीएससी के वीएलई मॉडल पर महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उडीसा और पश्चिमी बंगाल सहित दस राज्यों का अध्ययन किया है। 

इस अध्ययन में पता चला है कि ग्रामीण क्षेत्रों में 2.5 लाख से अधिक सीएससी चलाने वाले ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) केंद्र की डिजिटल इंडिया मुहिमा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन्हें डिजिटल रूप से साक्षर बनाकर भारत वीएलई की मदद से विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के बारे में ग्रामीण लोगों को जागरूक कर एक नए बाजार का चक्र तैयार कर सकता है।

 आईएसबी की कार्यकारी निदेशक एवं सूचना प्रणाली की प्रोफेसर दीपा मणि ने कहा कि उनके नेतृत्व मे आईएसबी के सेंटर एसआरआईटीएनई ने वीएलई कर्मचारियों के प्रशिक्षण, फंडिंग मॉडल, संचालन के घंटे और व्यापार प्रणाली पर अध्ययन किया है। 

इसमें यह पता चला है कि वीएलई सकारात्मक प्रेरणा के साथ समय प्रबंधन और व्यापार कौशलता में दक्ष हैं। जरूरत है तो इन्हें बेहतर निवेश करके सही प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की। जिससे इनके आत्म-विश्वास पर नकारात्मक प्रभाव न पडे। अध्ययन के आधार पर सरकार से सिफारिश की गई है कि वह वीएलई के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा दे। लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस रोजगार से जुड़ने के अवसर दिए जाएं। जिसमें इंटरनेट क्नेक्टिविटी की मुख्य भूमिका है। 

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. दिनेश त्यागी ने कहा कि अध्ययन के नतीजों और सिफारिशों के मद्देनजर आईएसबी में एसआरआईटीएनई दो कार्यक्रमों को डिजाइन करेगी। इन पाठ्यक्रमों का प्रभाव और मूल्यांकन बाद में किया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर