लाइव न्यूज़ :

विशाखापट्टनम गैस लीक: NGT ने एलजी पॉलिमर्स इंडिया से 50 करोड़ रुपये जमा करने को कहा, जांच के लिए समिति गठित

By निखिल वर्मा | Updated: May 8, 2020 13:35 IST

एनजीटी ने जस्टिस आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने गैस लीक मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय एक समिति गठित की और उसे 18 मई से पहले रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापट्टनम के पास गोपालपत्तनम के तहत आने वाले वेंकेटपुरम गांव में स्थित एलजी पॉलिमर्स लिमिटेड के संयंत्र से स्टीरिन गैस के रिसाव लोगों की मौत हुईमुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम में गैस रिसाव की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये बतौर राहत देने की घोषणा कर चुके हैं

नेशनल ग्रीन ट्रिबन्यूनल (एनजीटी) ने विशाखापट्टनम रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव की घटना के सिलसिले में शुक्रवार को केन्द्र, एलजी पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और अन्य को नोटिस जारी किए। इसके साथ ही एनजीटी ने एलजी पॉलिमर्स इंडिया को 50 करोड़ रुपये अंतरिम राशि जमा करने का निर्देश दिया है। इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 1000 लोग प्रभावित हुए हैं।

प्लांट दोबारा चलाने के दौरान हुआ हादसा

गुरुवार तड़के (7 मई) स्टीरिन गैस का रिसाव तब हुआ जब संयंत्र के कुछ मजदूर इकाई को फिर से खोलने की तैयारी कर रहे थे। राज्य के औद्योगिक मंत्री मेकपति गौतम रेड्डी ने बताया कि एलजी पॉलिमर्स इकाई को लॉकडाउन के बाद गुरुवार को खुलना था। गैस रिसाव का नतीजा सैड़कों ग्रामीणों, जिनमें अधिकतर बच्चे हैं, को भुगतना पड़ा। उन्हें आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मिचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने जैसी परेशानियां हुईं। 

दुर्घटना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कम से कम 20 लोग वेंटिलेटर पर रखे गए हैं। पुलिस ने बताया कि, 246 लोगों का विशाखापत्तनम के किंग जार्ज अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। आर आर वेंकटपुरम गांव में स्थित दुर्घटनास्थल से लगभग आठ सौ लोगों को बचा कर निकाला गया और उनमें से अधिकांश को केवल प्राथमिक उपचार की ही आवश्यकता पड़ी।

बताया जा रहा है कि जब रिसाव हुआ तब स्टोरेज टैंक में 1,800 टन स्टाइरीन मौजूद थी। इस गैस का इस्तेमाल पोलिस्टरीन प्लास्टिक, फाइबर ग्लास, रबर और लेटेक्स बनाने में किया जाता है। स्टाइरीन गैस स्नायु तंत्र, गले, त्वचा, आंखों और शरीर के कुछ अन्य भागों पर प्रभाव डालती है।

टॅग्स :विशाखापट्टनमआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप