लाइव न्यूज़ :

नूंह सांप्रदायिक हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने किया खुलासा, कहा- "ये बजरंग दल का कार्यकर्ता नहीं"

By अंजली चौहान | Updated: August 16, 2023 14:52 IST

हिंदू संगठन ने अपने बयान में बजरंग दल के साथ उनके संबंधों के सभी दावों को खारिज कर दिया और यह भी कहा कि उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो की सामग्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देनूंह हिंसा के आरोप में गिरफ्तार बिट्टू बजरंगी से वीएचपी ने खुदको किया अलग वीएचपी का कहना है कि बजरंगी उनके दल का हिस्सा नहीं है नूंह हिंसा मामले में पुलिस हिरासत में है बिट्टू

नूंह: हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोपी गोरक्षक बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने उसके बजरंग दल से संबंध को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

वीएचपी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि बिट्टू का बजरंग दल के साथ कोई संबंध नहीं है और न वह बजरंग दल का कार्यकर्ता है। वीएचपी ने साथ ही यह भी कहा कि उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो की सामग्री से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

विश्व हिंदू ने कहा, "राज कुमार उर्फ ​​बिट्टू बजरंगी, जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जाता है, का बजरंग दल से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। विश्व हिंदू परिषद भी उनके द्वारा कथित तौर पर जारी किए गए वीडियो की सामग्री को उचित नहीं मानती है।" परिषद ने एक बयान में खुद को 'गौरक्षक' से अलग कर लिया है।

हिंसा के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि 31 जुलाई को नूंह में हुई सांप्रदायिक झड़प के सिलसिले में बिट्टू बजरंगी को मंगलवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

सहायक पुलिस अधीक्षक उषा कुंडू द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर नूंह के सदर पुलिस स्टेशन में उनके और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एक नई एफआईआर के संबंध में उनसे पूछताछ की गई थी।

पुलिस ने कहा कि बजरंगी, गोरक्ष बजरंग फोर्स नामक संगठन का अध्यक्ष था। शुरुआत में टौरू की अपराध जांच एजेंसी टीम ने फरीदाबाद से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए ले गई। बिट्टू पर कई अपराधों के तहत आरोप लगाए गए है। 

नूंह पुलिस के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और बुधवार को शहर की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि बजरंगी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 148 (दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 332 (चोट पहुंचाना), 353, 186 (एक लोक सेवक को कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालना), 395, 397 (सशस्त्र होना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। डकैती), और 506 (आपराधिक धमकी) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बजरंगी और उसके सहयोगियों ने वीएचपी जुलूस के दौरान अवैध हथियार लहराए थे, जिस पर 31 जुलाई को मुस्लिम बहुल नूंह में हमला हुआ था। झड़प में दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई जो आसपास के क्षेत्रों में भी फैल गई। 

टॅग्स :नूँहहरियाणावीएचपीHaryana Policeविश्व हिंदू परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी