लाइव न्यूज़ :

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर लगी भीषण आग, 30 नाव जलकर हुई नष्ट, 30 करोड़ का नुकसान आंका गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2023 11:38 IST

विशाखापत्तनम के बंदरगाह में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक 25 से 30 दूसरी पानी के जहाज इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापत्तनम के बंदरगाह में बीते रविवार को भीषण आग लग गईएक नाव में लगी आग के चपेट में आने से 40 नाव जलकर नष्ट हो गईअब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है

अमरावती: विशाखापत्तनम के बंदरगाह में बीते रविवार को भीषण आग लग गई। रात के समय में यह आग एक नाव में लगी, फिर आग ने अपनी चपेट में 40 नावों को ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अब पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी तक 25 से 30 दूसरी पानी के जहाज इसकी चपेट में आ चुके हैं। 

एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर रविशंकर ने कहा, "खड़ी कई नाव में से एक में आग लग गई, जहां कुछ लड़के देर रात वहां थे और शायद वे पार्टी कर रहे थे। उस जहाज में पूरे टैंकर में डीजल और गैस सिलेंडर थे, इसलिए आग का प्रभाव कई गुना बढ़ गया और बंदरगाह पर खड़े अन्य जहाजों तक पहुंच गई। आखिरकार नौसेना ने भी मदद कर सभी को बचा गया। आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआत में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। केवल 25-30 जहाज जले हैं। इसमें लगभग 30 करोड़ का नुकसान हुआ है।" 

इस वाक्ये में स्थानीय मछुआरों को संदेह है कि कुछ अपराधियों ने नावों में आग लगा दी है। बंदरगाह से चौंकाने वाले दृश्यों में अग्निशमन से जुड़े जवानों को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है, जबकि मछुआरे असहाय होकर आग को देखते रहे और उनकी आजीविका के साधन नष्ट हो गए।

विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी एस.रेणुकैया ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, "हमने 12 फायर टेंडरों को सेवा में लगाया और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से मदद मांगी।" अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

टॅग्स :आंध्र प्रदेशविशाखापट्टनमHarbor Lineअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर