लाइव न्यूज़ :

नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 6-9 मार्च तक वर्चुअल आयोजन

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 6 से 9 मार्च तक नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का वर्चुअल आयोजन करने की घोषणा बृहस्पतिवार को की।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शुक्रवार को मेले का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने एक बयान में कहा कि हर साल जनवरी में प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले इस मेला का कोविड-19 महामारी के कारण लागू पाबंदियों की वजह से वर्चुअल आयोजन किया जा रहा है।

इस साल के पुस्तक मेला का थीम ‘नई शिक्षा नीति, 2020’ है।

पुस्तकों के विमोचन से लेकर लेखकों के साथ संवाद और पैनल चर्चा तक सभी कार्यक्रमों का आयोजन वर्चुअल और ‘360 डिग्री इमर्सिव’ अनुभव के साथ होगा।

इस साल पुस्तक मेला और उससे जुड़े विभिन्न आयोजनों में ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, चीन, फ्रांस, ईरान, नेपाल, स्पेन, श्रीलंका, उक्रेन और इटली सहित 15 से ज्यादा देश भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर