लाइव न्यूज़ :

Virat Kohli Romantic Post: रोमांटिक हुए 'रन मशीन', विराट ने अनुष्का के लिए कहा, 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं'

By धीरज मिश्रा | Updated: May 1, 2024 17:30 IST

Virat Kohli Romantic Post: रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली सोशल मीडिया पर जब भी कुछ पोस्ट करते हैं तो चर्चा का केंद्र बन जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का के बर्थडे पर रोमांटिक हुए विराट कोहली इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो, फैंस के आए रिएक्शन विराट ने कहा, आप हमारी जिंदगी की रोशनी हैं, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं

Virat Kohli Romantic Post: रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली सोशल मीडिया पर जब भी कुछ पोस्ट करते हैं तो चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। आईपीएल 2024 में गेंदबाजों को कूटने वाले कोहली बुधवार को रोमांटिक हो गए। दरअसल, विराट कोहली की पत्नी व हिन्दी फिल्मों की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक मई को बर्थडे था।

देशभर से अनुष्का शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी गई। अब ऐसे में विराट कोहली कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर चार फोटो शेयर कर पत्नी अनुष्का को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि अगर तुम मुझे नही मिलती तो मैं पूरी तरह से खो जाता। मेरे प्यार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप हमारी जिंदगी की रोशनी है। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने लाल दिल वाले तीन इमोजी भी शेयर किए।

गौर करने वाली बात यह है कि विराट और अनुष्का ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। साल 2021 में कपल ने अपनी बेटी वामिका का दुनिया में स्वागत किया था। 15 फरवरी 2024 को उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ। बेटे के जन्म पर अनुष्का और विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी साझा की थी।

मालूम हो कि मौजूदा समय में विराट कोहली भारत में आयोजित आईपीएल 2024 में बतौर खिलाड़ी आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। विराट इस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सबसे ऊपर बने हुए हैं। विराट के बल्ले से 500 रन आ चुके हैं। हालांकि, विराट कोहली के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम 10वें स्थान पर है।

प्लेऑफ में आरसीबी के जाने का रास्ता थोड़ा कठिन है। हालांकि, बाकी बचे चार मैच अगर अच्छे से जीतते हैं तो कुछ भी हो सकता है। वहीं, विराट कोहली एक जून से वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले टी-20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। कोहली को 15 सदस्यों वाली टीम इंडिया में शामिल किया गया है। 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकKohli India
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"