लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभाः सरकार बनते ही तेवर बदले!, स्पीकर खादर ने-एमपी और एमएलए और पूर्व विधायकों के लिए अलग टोल बनाने की मांग की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 6, 2023 22:30 IST

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर अलग टोल प्लाजा की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूटी खादर का निर्देश दो विधायकों की शिकायत के बाद आया है। सांसद, विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए अनोखी मांग की।

बेंगलुरुः कर्नाटक मेंकांग्रेस सरकार बनते ही बदलाव देखने को मिल रहा है। कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पर अलग टोल प्लाजा की मांग की है। कर्नाटक में वीवीआईपी कल्चर देखने को मिल सकता है!

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पांच बार के विधायक खादर को कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष चुना गया था। खादर ने सरकार से कहा कि वह एनएचएआई को टोल गेटों के माध्यम से विधायकों के सुगम मार्ग के लिए एक अलग वीआईपी लेन प्रदान करे। खादर का निर्देश दो विधायकों की शिकायत के बाद आया है। 

खादर ने सांसद, विधायकों और पूर्व विधायकों के लिए अनोखी मांग की। हालाँकि, बाद में उन्होंने अपना रुख स्पष्ट किया कि मांग एक विधायक द्वारा की गई थी और एक अलग लेन "संभव नहीं है"। दो विधायकों द्वारा टोल गेटों पर उत्पीड़न का सामना करने की शिकायत के बाद खादर ने पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से बात करने के लिए कहा था।

यह बहस तब शुरू हुई, जब कांग्रेस विधायक नरेंद्रस्वामी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के लिए गए और उन्होंने टोल प्लाजा अधिकारियों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। डेक्कन हेराल्ड (डीएच) की रिपोर्ट में कांग्रेस विधायक नरेंद्रस्वामी के हवाले से कहा गया है कि 17 जून को, जब मैं बेंगलुरु की ओर मैसूरु रोड पर यात्रा कर रहा था, तो मैं शेषगिरी हल्ली टोल प्लाजा पर रुका।

विधायक का पास होने के बावजूद टोल प्लाजा पर कर्मियों ने ऐसा व्यवहार किया, जो विधायकों के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। पास की जांच ऐसे की गई जैसे यह कोई पुलिस जांच हो। कर्मी गुंडों की तरह व्यवहार करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सभी विधायकों से जुड़ा है।

डीएच रिपोर्ट में कहा गया है कि सतीश जारकीहोली ने चिंताओं का जवाब दिया और कहा कि वह इस पर चर्चा के लिए एनएचएआई के साथ एक बैठक बुलाएंगे। खादर ने नरेंद्रस्वामी से विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश करने का आग्रह किया। जब स्पीकर की मांग पर विवाद खड़ा हो गया, तो उन्होंने गुरुवार को अपनी मांग पर स्पष्टीकरण दिया। अलग वीवीआईपी लेन व्यावहारिक नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेसNHAI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह