लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जयपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव में क्षतिग्रस्त हुए कई मकान और वाहन, 6 गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 12:08 IST

 उत्तर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परिश देशमुख ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई की और शांति बहाल हुई। डीसीपी देशमुख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पूरा विवाद एक महिला से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में हुई।एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुआ और पत्थरबाजी हुई।पथराव में कई घरों समेत वहां मौजूद वाहनों को नुकसान हुआ है।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में छेड़छाड़ के कथित मामले को लेकर दो समूहों के बीच हिंसक झड़प और पथराव की घटना सामने आई है। मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में हुई, जिससे इमारतों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

ANI से बात करते हुए उत्तर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) परिश देशमुख ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई की और शांति बहाल हुई। डीसीपी देशमुख ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि पूरा विवाद एक महिला से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर हुआ है।

उन्होंने कहा, ''जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी में एक महिला से कथित छेड़छाड़ को लेकर रात करीब 11 बजे दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से खूब पत्थरबाजी हुई जिसमें कई घरों और वहीं खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा है। पथराव की घटना में वाहनों के शीशे टूट गए हैं।

पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनी हुई है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फायरिंग की किसी घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल घटना स्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। आगे की जांच की जा रही है।

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"