लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन की विश्वसनीयता खत्म करने के लिए 26 जनवरी को हिंसा कराई गई: पवार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 23:42 IST

Open in App

सोलापुर/पुणे, 13 फरवरी भारतीय जनता पार्टी की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को दावा किया कि नई दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा में सत्ताधारी दल के नजदीकी लोग शामिल थे।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की विश्वसनीयता खत्म करने के लिए हिंसा कराई गई थी।

पवार ने यहां एक कार्यक्रम में किसानों की मांग न मानने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान (दिल्ली बॉर्डर पर) शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी किसान ने कानून हाथ में नहीं लिया। आंदोलन की विश्वसनीयता समाप्त करने के लिए एक घटना (26 जनवरी की) हुई। उसमें किसान शामिल नहीं थे। शिकायतों के अनुसार, हिंसा में शामिल लोग सत्ताधारी पार्टी से जुड़े थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र