लाइव न्यूज़ :

बिहारशरीफ के रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित थी, 457 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप था सक्रिय

By रुस्तम राणा | Updated: April 9, 2023 22:37 IST

बिहार एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया बिहारशरीफ के रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित थी। रामनवमी से पहले 457 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस ने कहा, रामनवमी को लेकर संदेशों के जरिए साजिश रची जा रही थीपुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैसोशल मीडिया के मास्टरमाइंड के तौर पर बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार ने सरेंडर किया

पटना: बिहार में रामनवमी में शोभायात्रा के हुई हिंसा, आगजनी को लेकर बिहार पुलिस ने रविवार को एक बयान जारी किया। बिहार एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया बिहारशरीफ के रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा सुनियोजित थी। रामनवमी से पहले 457 लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय था। इसमें रामनवमी को लेकर संदेशों के जरिए साजिश रची जा रही थी।

उन्होंने कहा कि बिहार शरीफ में राम नवमी के अवसर पर हुई हिंसा के जांच के क्रम में सोशल मीडिया और आर्थिक अपराध शाखा ने केस दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि मामले में साइबर स्पेस पर उन्माद, धार्मिक भावना को भड़काने वाले संदेशों एंव अन्य सांप्रदायिक उत्तेजना फैलाने  वाले आपत्तिजनक संदेश और पोस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसकी जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान दल द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सोशल मीडिया के मास्टरमाइंड के तौर पर बजरंग दल के संयोजक कुंदन कुमार ने सरेंडर कर दिया है। इसके अलावा बिहारशरीफ में कुल 15 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें 271 नामजद अभियुक्त थे। 140 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है।  

टॅग्स :बिहारशरीफBihar Policeराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील