लाइव न्यूज़ :

2-जी घोटाले में बरी होने के बाद ए राजा ने लिखी किताब, विनोद राय और मनमोहन सिंह पर किए बड़े खुलासे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 19, 2018 08:52 IST

सुप्रीम कोर्ट ने ए राजा समेत 2-जी स्पेरक्ट्रम आवंटन घोटाले के सभी आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया।

Open in App

 पूर्व दूरसंचार मंत्री और टू जी घोटाले से हाल ही में बरी हुए ए राजा ने '2जी सागा अनफोल्ड्स' नाम की एक किताब लिखी है। राजा की इस किताब में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह लेकर पूर्व सीएजी विनोद राय व 2जी घोटाले को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। 20 जनवरी को राजा की ये किताब रिलीज होगी। किताब में राजा ने कहा है कि 2-जी स्पेक्ट्रम पॉलिसी में बदलाव खुद पीएम मनमोहन सिंह की सहमति के बाद ही किया गया था। 

यह राष्ट्रहित में थी, लेकिन खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। उन्होंने विनोद राय पर निशाना साधते हुए लिखा कि विनोद राय का व्यवहार उस बिल्ली जैसा था जिसने अपनी आंखें बंद की और एलान कर दिया कि पूरे ब्रह्मांड में अंधेरा है।  राजा ने आरोप लगाया है कि विनोद राय केवल सूत्रधार की भूमिका में थे, जिसने काल्पनिक तस्वीर पेश की जिसके पीछे मीडिया और विरोधी पार्टियां लग गईं थी।

राजा का कहना है कि मनमोहन को उनके सलाहकारों व टेलीकाम क्षेत्र के कुछ दिग्गजों ने सच से भ्रमित किया था। 22 अक्टूबर 2009 को जब सीबीआई ने उनके दफ्तर में रेड की तो उस समय वह पीएम मनमोहन सिंह से जाकर मिले भी थे। उन्होंने लिखा है कि टेलीकाम क्षेत्र के दिग्गज नए खिलाड़ियों को स्पेक्ट्रम देने के खिलाफ थे।

जब पॉलिसी अपने अंतिम चरण में थी तब पीएमओ ने उन्हें एक पत्र भेजा। इसमें वहीं बातें लिखी थीं जो पुराने खिलाड़ी कह रहे थे। उनका यह भी कहना है कि इस तरह का पत्र नहीं भेजा जाना चाहिए थे।

राजा का कहना है कि यूपीए-2 सरकार को खत्म करने के लिए साजिश रची गई थी। और विनोद राय महज एक जरिया थे। केवल बंदूक विनोद राय के कंधे पर रखी गई है । उन्होंने अपने निजी एजेंडे के तहत सनसनी फैला दी कि टेलीकाम पॉलिसी बदलने से 1.76 लाख करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ।

इससे पहले ए राजा मनमोहन सिंह को एक खत भी लि ख चुके हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब पूर्व पीएम को उनको हक में आवाज उठानी चाहिए।

टॅग्स :ए राजा2 जी घोटालामनमोहन सिंहविनोद राय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतपीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत नेताओं ने मनमोहन सिंह को किया नमन, जन्मदिन के मौके पर पूर्व पीएम को ऐसे किया याद

भारत'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने हाफिज सईद से मुलाकात के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था' : यासीन मलिक के दावे ने मचाई सनसनी

भारतManmohan Singh: श्रद्धांजलि के अवसर पर दु:खद राजनीति?, सार्वजनिक जीवन का स्याह पक्ष सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर