लाइव न्यूज़ :

मिजोरम की सीमा से लगे गांव असम के साथ समाधान समझौते पर सहमति बनाए जाने के इच्छुक

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:22 IST

Open in App

मिजोरम-असम सीमा पर ग्राम परिषदों और संगठनों के एक समूह ने मंगलवार को दोनों राज्य सरकारों से मूल दावों से पीछे हटकर दोनों को स्वीकार्य बिंदु पर सीमा निर्धारण से विवाद सुलझाने का आग्रह किया।स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के अलावा वैरेंगटे और पड़ोसी सीमावर्ती गांवों जैसे फेनुम और सैपुम के ग्राम परिषदों के नेताओं ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वे आपसी समझ के पक्षधर हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 80 से 150 साल पहले जारी अधिसूचनाओं के आधार पर विवाद को सुलझाने का प्रयास अब संभव नहीं है। टीम का नेतृत्व करने वाले वैरेंगटे संयुक्त ग्राम परिषद के अध्यक्ष आर. लालफमकिमा ने कहा कि जब तक दोनों पक्षों के लोगों द्वारा मूल रूप से या स्थायी रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों के संबंध में आपसी समझ नहीं बनती, तब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम