लाइव न्यूज़ :

ठाणे में दरगाह के दर्शन पहुंचे दो जोड़ों पर ग्रामीणों ने हमला किया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 19:09 IST

Open in App

ठाणे, चार अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हाजी मलंग दरगाह की यात्रा के दौरान ग्रामीणों के एक समूह द्वारा दो युवा जोड़ों को कथित तौर पर पीटे जाने का मामला सामने आया है, जहां पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़ितों का दावा है कि छोटे कपड़े पहने होने और पाबंदी के बावजूद पहाड़ी पर स्थित दरगाह के दर्शन के लिए पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने उनपर हमला किया। वहीं, पुलिस ने कहा कि वह शिकायत की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि रविवार शाम कल्याण के निकट हाजी मलंग जाने वाले जोड़ों को पीटने वाले ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अंबरनाथ संभाग) वी एस नराले ने पत्रकारों से कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ छेड़खानी, हमले और धमकी से संबंधित आरोपों में भादंसं की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पिटाई करनेवाले ग्रामीणों की संख्या छह-सात बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित हिल लाइन थाने पहुंचे, जिसने उन्हें अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर वापस आने को कहा, ताकि शिकायत दर्ज करने की औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। लेकिन वे वापस नहीं आए। पुलिस ने खुद पीड़ितों से मिलकर मंगलवार को शिकायत प्राप्त की।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ग्रामीणों की तलाश में पुलिस की दो टीम भेजी गई हैं।

नराले ने कहा, ''हम घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।''

पीड़ितों में से एक महिला ने दावा किया कि ग्रामीण उनके छोटे कपड़े पहनने से नाराज थे।

उन्होंने कहा, ''हमपर हमला करते समय, उन्होंने चिल्लाकर कहा कि छोटे कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है और यह घूमने का समय नहीं है।’’

महिला ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने तो समूह में शामिल महिलाओं के कपड़े तक खींचने की कोशिश की।

उसने आरोप लगाया, ''हमने उनसे हमें छोड़ने की अपील की, लेकिन उनपर कोई असर नहीं हुआ...उन्होंने हमपर हमला किया और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की।''

हिल लाइन पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी ने ठाणे जिले में डूबने की घटनाओं और कोविड महामारी समेत विभिन्न कारणों से पिकनिक स्थलों के एक किलोमीटर के भीतर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है।

उन्होंने कहा, ''इसलिए, ग्रामीणों ने पीड़ितों को इधर-उधर जाने से रोका होगा। लेकिन हम निश्चित रूप से जांच करेंगे कि युगलों को क्यों पीटा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?