लाइव न्यूज़ :

अजीत डोभाल की टीम में शामिल हुए विक्रम मिसरी, बने उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

By रुस्तम राणा | Updated: December 27, 2021 21:08 IST

1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी मिसरी पंकज सरन की जगह लेंगे। जो 31 दिसंबर, 2021 को पद छोड़ेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे1989 बैच के IFS अफसर हैं विक्रम मिसरी पहले भी पीएमओ में काम कर चुके हैं मिसरी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने सोमवार को चीन मामले के विशेषज्ञ और देश के पूर्व राजदूत विक्रम मिसरी को NSAअजीत डोभाल की टीम में शामिल किया है। मोदी सरकार के द्वारा उन्हें उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। सोमवार को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।

1989 बैच के IFS अफसर हैं विक्रम मिसरी

1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी मिसरी पंकज सरन की जगह लेंगे। जो 31 दिसंबर, 2021 को पद छोड़ेंगे। सरन रूस के पूर्व दूत थे। चीन में भारतीय राजदूत के रूप में मिसरी के तीन साल का कार्यकाल इसी महीने खत्म हुआ था, उनकी जगह प्रदीप कुमार रावत ने चीन में भारत के दूत के रूप में पदभार संभाला है।

पहले भी पीएमओ में काम कर चुके हैं मिसरी

मिसरी पहले भी प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं और वे इंडो पैसिफिक में रणनीतिक माहौल से अच्छी तरह वाकिफ हैं। विक्रम मिश्री राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करेंगे। अन्य दो डिप्टी एनएसए राजेंद्र खन्ना और दत्ता पंडसलगीकर हैं।

चीन में नए भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार धारा प्रवाह बोलते हैं चीनी भाषा

वहीं चीन में नियुक्त होने वाले नए राजदूत प्रदीप कुमार रावत भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वे नीदरलैंड में भारत के राजदूत थे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक वे धाराप्रवाह चीनी भाषा बोलते हैं। उन्होंने 2014 से 2017 तक दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय के पूर्व एशिया संभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

टॅग्स :NSAचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां