लाइव न्यूज़ :

यूपी में अब गैंगस्टर विकास दुबे और प्रकाश शुक्ला की प्रतिमा! ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने कहा- वे ब्राह्मण समाज के लिए प्रेरणा है

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 28, 2021 10:51 IST

उत्तर प्रदेश में चुनाव के मद्देनजर बहुत कुछ किया जा रहा है । ऐसे में अब ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के बयान से अलग-अलग विवाद देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे और प्रकाश शुक्ल की भी प्रतिमा बननी चाहिए ।

Open in App
ठळक मुद्देब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि विकास दुबे और प्रकाश शुक्ल की भी प्रतिमा बननी चाहिए वे दोनों ब्राह्मण समाज के लिए महान और प्रेरणा के स्त्रोत है विकास दुबे 2020 में एक मुठभेड़ में मार गया था

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों द्वारा आगामी चुनाव जीतने के लिए हर जोर आजमाइश की जा रही है । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अगर फूलन देवी की मूर्ति स्थापित की जा सकती है तो विकास दुबे और श्री प्रकाश शुक्ल जैसे ब्राह्मणों की भी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए । वे हमारे समाज के महापुरुष थे । त्रिपाठी ने यह बयान कानपुर के बरवा खुर्द गांव में भगवान परशुराम और शिव मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहीं।

विकास दुबे और प्रकाश शुक्ल की प्रतिमा की स्थापना 

उन्होंने कहा कि अगर फूलन देवी और ददुआ जैसे डकैतों की मूर्ति स्थापित की जा सकती है तो हम विकास दुबे और प्रकाश शुक्ल की प्रतिमा क्यों नहीं स्थापित कर सकते हैं , जो ब्राह्मण समाज के लिए महान और प्रेरणा के स्त्रोत है । साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर ब्राह्मण समाज को इसका समर्थन करने का आग्रह किया । 

आपको बता दें कि विकास दुबे की 2020 में कानपुर में मुठभेड़ में मौत हो गई थी । वही शुक्ल को 1998 में गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ ने गोली मार दी थी। कहा जाता है कि प्रकाश शुक्ला ने कल्याण सिंह को मारने का ठेका लिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मारने के लिए ली थी सुपारी 

यूपी के गोरखपुर सबसे खूंखार गैंगस्टरों  में से एक प्रकाश ने उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हत्या के लिए कथित तौर पर 6 करोड़ रुपए  का ठेका लिया था । आपको बता दें कि विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर कई ब्राह्मण नेता योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार से नाखुश है । ब्राह्मणों को खुश करने के लिए सरकार भी कई तरह के प्रपंच अपना रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशविकास दुबेहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ