लाइव न्यूज़ :

बैंकों को 9 हजार करोड़ का चूना लगाने वाला विजय माल्या 62 की उम्र में करेंगे तीसरी शादी, ये होगी दुल्हन!

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 29, 2018 05:32 IST

कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी मां का नाम ललिता रमैया था। विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्चः बैंकों को करीब 9 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाकर देश छोड़ भागा विजय माल्या तीसरी शादी करने की तैयारी में है। इस समय उसकी उम्र 62 साल है। बताया जा रहा है कि माल्या किंगफिशर एयरलाइन की पूर्व होस्टेस पिंकी लालवानी के साथ शादी कर सकता है। हालांकि अभी उसकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

दोनों रहते हैं एक साथ

खबरों के अनुसार, कहा जा रहा है कि विजय माल्या और पिंकी लालवानी लिव इन रिलेशन में रहते हैं। पिंकी साल 2016 में माल्या के साथ देश छोड़कर लंदन भाग गई थी और तभी से दोनों साथ रह रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लिव इन में रहने की तीसरी सालगिरह मनाई। वे दोनों लंदन के हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहते हैं।

पहली पत्नी थीं समीरा माल्या 

कोलकाता में पैदा हुए माल्या के पिता विठ्ठल माल्या देश के जाने-माने कारोबारी थे। वहीं, उनकी मां का नाम ललिता रमैया था। विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है, जो कि उस समय एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थीं। कुछ सालों के बाद दोनों का तलाक हो गया। सिद्धार्थ माल्या समीरा विजय माल्या की ही संतान है। माल्या ने दूसरी शादी 1993 में अपनी बचपन की दोस्त रेखा से की। 

दोस्त की बीवी से की थी शादी

विजय माल्या ने बेंगलुरु में रेखा से शादी की। रेखा और विजय दोनों की ही यह दूसरी शादी थी। रेखा के पहले पति मिस्टर महमूद, विजय माल्या के अच्छे दोस्त थे और पहले पति से रेखा ने एक लड़की लैला को जन्म दिया था। जिसे बाद में विजय माल्या ने गोद ले लिया था। गोद लेने के बाद लैला महमूद लैला माल्या कहलाने लगी। दूसरी शादी के बाद रेखा ने विजय माल्या के साथ भी दो लड़कियों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक, रेखा माल्या अपनी दोनों लड़कियों लीना माल्या और तान्या माल्या के साथ ज्यादातर अपने कैलिफोर्निया वाले घर में ही रहती हैं।

लंदन में रह रहा है माल्या

इस पर भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए लूटने का आरोप है। बैंकों को पैसा नहीं चुकाने पर यह देश छोड़कर लंदन भाग गया है, जहां वह काफी समय से रह रहा है। हालांकि भारत सरकार माल्या को देश के हवाले करने के लिए कई बार ब्रिटेन सरकार से बातचीत कर चुकी है, लेकिन वहां की सरकार माल्या को नहीं सौंप रही हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि माल्या पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 1600 करोड़ और पंजाब नेशनल बैंक के 800 करोड़ रुपए बकाया हैं। इसके अलावा बाकी रकम 14 बैंक की है।

इन बैंकों ने दिया था लोन

माल्या पर जिन 16 बैंको का कर्ज हैं उनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 1600 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक का 800 करोड़, आईडीबीआई बैंक का 800 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया का 650 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा का 550 करोड़, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का 430 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 410 करोड़, यूको बैंक का 320 करोड़, कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया का 310 करोड़, सेंट्र बैंक ऑफ मैसूर का 150 करोड़, इंडियन ओवरसीज बैंक का 140 करोड़, फेडरल बैंक का 90 करोड़, पंजाब सिंध बैंक का 60 करोड़, एक्सिस बैंक का 50 करोड़ रुपए है।

टॅग्स :विजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभगोड़ों के प्रत्यर्पण से अपराधियों को मिलेगा कड़ा संदेश

भारतभगोड़े विजय माल्या और नीरव मोदी को भारत लाने की तैयारी, ब्रिटिश अधिकारियों ने तिहाड़ जेल का किया निरीक्षण

भारतVIDEO: लंदन में एक साथ दिखे विजय माल्या और ललित मोदी, ग्रैंड पार्टी में गाना गाते हुए वीडियो वायरल

भारत"भगोड़ा कहो..., चोर नहीं", अपने खिलाफ लगे आरोपों पर विजय माल्या ने दिया करारा जवाब

भारतये क्या बोल गए विजय माल्या? अपने ऊपर लगे आरोपों पर ऑन कैमरा कह दी ऐसी बात

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित