लाइव न्यूज़ :

सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने भाजपा नेता अब्दुल्लाकुट्टी का बयान दर्ज किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 17:09 IST

Open in App

कन्नूर, चार जून सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) के अधिकारियों ने कन्नूर में मशहूर सेंट एंजेलो फोर्ट में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में कथित भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी का बयान दर्ज किया।

सतर्कता अधिकारी कन्नूर के पास पल्लीकुन्नु में अब्दुल्लाकुट्टी के आवास पहुंचे और उनका बयान दर्ज किया।

भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार को लेकर सतर्कता ब्यूरो की जांच का स्वागत किया और कहा कि कार्यक्रम के संबंध में जिन लोगों ने वित्तीय गड़बड़ियां की हैं उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार के दौरान मार्च 2016 में जिला पर्यटन प्रचार परिषद (डीटीपीसी) द्वारा करीब चार करोड़ रुपये की लागत से 'लाइट एंड साउंड' कार्यक्रम शुरू किया गया था।

कार्यक्रम के प्रस्ताव का विचार अब्दुल्लाकुट्टी ने रखा था तब वह कन्नूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक थे।

बाद में वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गये थे।

सतर्कता अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के इरादे से कन्नूर में 'लाइट एंड साउंड' कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवंटित कोष में कथित अनियमितता के संबंध में शुरू की गयी प्राथमिक जांच के तहत अब्दुल्लाकुट्टी का बयान दर्ज किया गया।

भाजपा नेता ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें कार्यक्रम के आयोजन में भी भ्रष्टाचार की आशंका है और उन्होंने सरकार से इस संबंध में विस्तृत जांच का अनुरोध किया।

अब्दुल्लाकुट्टी ने कहा कि बतौर विधायक उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन का प्रस्ताव दिया था लेकिन वित्तीय प्रबंधन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी।

यह बहुचर्चित कार्यक्रम राज्य विधानसभा चुनाव से महज एक महीना पहले उद्घाटन के बाद ही बंद हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर