लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में किसानों के प्रदर्शनों के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष की कार पर हमला

By भाषा | Updated: July 11, 2021 21:10 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जुलाई हरियाणा में किसानों द्वारा राज्य के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों को निशाना बनाकर विरोध प्रदर्शन किए जाने के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की कार पर सिरसा जिले में हमला किया गया।

पुलिस ने कहा कि पथराव से उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया, लेकिन किसी को चोट नहीं आई।

राज्य भर में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

इस बीच फतेहाबाद में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए अवरोधकों को हटा दिया और उस स्थान की ओर बढ़ने का प्रयास किया जहां हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

दुग्गल बाद में एक अन्य पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिरसा गयीं जहां हिसार जिले के नलवा क्षेत्र से भाजपा विधायक गंगवा भी मौजूद थे।

काले झंडे लिए किसान चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब नेतागण बाहर आ रहे थे, उसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने गंगवा की कार को निशाना बनाया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद कुछ लोगों ने वाहन को घेर लिया। सिरसा के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, "घटना के समय गंगवा आगे की सीट पर बैठे थे। वाहन का पिछला शीशा टूट गया। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि इस पर कुछ फेंका गया था या किसी ने इसे हाथ से या किसी वस्तु से तोड़ दिया। कुछ पथराव भी किया गया था... वाहन में सवार किसी को चोट नहीं आई। बाद में उपाध्‍यक्ष को इलाके से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।''

उन्होंने कहा कि घटना के वक्त सुनीता दुग्गल एक अन्य कार में थीं।

किसान नेताओं ने बाद में कहा कि कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने दावा किया कि वे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से जबरन हटा दिया तो उन्होंने आपत्ति जताई।

किसानों ने झज्जर में भी प्रदर्शन किया जहां प्रदेश भाजपा प्रमुख ओपी धनखड़ एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। अपने हाथों में काले झंडे लिए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे भाजपा या उसकी सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) को तब तक कार्यक्रम नहीं करने देंगे जब तक कि विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता।

अंबाला में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उस समय अंबाला-साहा मार्ग पर एकत्र हो गए, जब उन्हें पता चला कि भाजपा की जिला इकाई एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

इस बीच, हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने रविवार को पंजाब के गुरदासपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन सात महीने से अधिक समय से चल रहा है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही है।

उन्होंने गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से सिंघू बॉर्डर आंदोलन स्थल तक विभिन्न वाहनों पर किसानों के एक मार्च का नेतृत्व किया।

चढूनी ने कहा, ‘‘यह आंदोलन कई महीनों से चल रहा है, लेकिन केंद्र किसानों की बात नहीं सुन रहा है। भाजपा नीत सरकार को अगर यह लगता है कि यह आंदोलन समाप्त हो जाएगा, तो वह गलत समझ रही है। वास्तव में, यह अधिक ताकत हासिल कर रहा है और किसान तभी आराम करेंगे जब ये कानून रद्द हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?