लाइव न्यूज़ :

वीडियो: महिला किसानों ने सोनिया गांधी से कहा- 'राहुल की शादी करिए', जवाब मिला- 'आप उसके लिए लड़की ढूंढिए'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 29, 2023 15:32 IST

मुलाकात का एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए। इस पर सोनिया ने पलटकर मजेदार जवाब देते हुए महिला किसानों से कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढिए'।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के सोनीपत की महिला किसानों से राहुल गांधी ने मुलाकात कीसोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिएसोनिया ने जवाब देते हुए महिला किसानों से कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढिए

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता तक पहुंचने की कोशिश में हरियाणा के सोनीपत की महिला किसानों से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात में राहुल के साथ उनकी मां सोनिया गांधी, और बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। इस मुलाकात का एक वीडियो अब सामने आया है जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि राहुल की शादी करिए। 

इस पर सोनिया ने पलटकर मजेदार जवाब देते हुए महिला किसानों से कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढिए। इस चर्चा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा कि ऐसा होगा। बता दें कि राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। 

इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया। हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कहा कि राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी।

इससे पहले राहुल गांधी आठ जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं। 

लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी। इन महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी। राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, "कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन। सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत। देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadraहरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी