लाइव न्यूज़ :

वीडियो: स्पाइसजेट की दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट में दो यात्रियों ने केबिन क्रू साथ की बदसलूकी, एयरलाइंस ने विमान से उतारा

By रुस्तम राणा | Updated: January 23, 2023 20:06 IST

एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने केबिन क्रू को 'परेशान' किया। दोनों यात्रियों को विमान से उतर जाने को कहा गया और उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों ने केबिन क्रू को 'परेशान' कियादोनों यात्रियों को विमान से उतर जाने को कहा गया और उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया

नई दिल्ली: स्पाइसजेट की दिल्ली से हैदराबाद की फ्लाइट SG-8133 पर दो यात्रियों द्वारा केबिन क्रू से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यात्रियों  द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के कारण उन्हें विमान से उतार दिया गया। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा कि यात्री ने केबिन क्रू को 'परेशान' किया। दोनों यात्रियों को विमान से उतर जाने को कहा गया और उन्हें सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।

"23 जनवरी, 2023 को, स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को SG-8133 (दिल्ली-हैदराबाद) संचालित करने के लिए निर्धारित किया गया था। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, एक यात्री ने अनुचित तरीके से व्यवहार किया, केबिन क्रू को परेशान किया। चालक दल ने इसकी सूचना पीआईसी और सुरक्षा कर्मचारियों को दी। इस घटना के स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, उक्त यात्री और एक सह-यात्री, को उतार दिया गया और सुरक्षा दल को सौंप दिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो साझा किया है। जिसमें यात्री क्रू मेंबर्स से उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी महीने 9 जनवरी को दिल्ली से दिल्ली से पटना आ रहे विमान में एयर होस्टेस और क्रू मेंबर के साथ नशेड़ी युवकों की बदसलूकी की थी। इसके बाद नशे में धुत होकर हंगामा करने वाले दो युवकों को पटना एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :स्पाइसजेटAirlines SpiceJetवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी